फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A woman died in Baghpat and gave birth to a son after marriage

UP: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दो माह पूर्व बेटे को दिया था जन्म, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी

Sat, 03 Feb 2024 11:06 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Feb 2024 11:06 PM IST
सार

Baghpat News : बागपत के रंछाड़ गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया गया कि महिला ने दो माह पूर्व ही बेटे को जन्म दिया था। डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी।

विज्ञापन
A woman died in Baghpat and gave birth to a son after marriage
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बिनौली के रंछाड़ गांव में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने पति पर ही फांसी लगाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाकर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया।

विज्ञापन

रंछाड़ गांव में शनिवार को सतबीर कश्यप का परिवार खेत पर था। घर में उसके पुत्र पवन की पत्नी अंजू (24) थी। बताया गया कि परिजन जब घर पहुंचे तो अंजू का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोग व ग्रामीण उसे बड़ौत के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंजू की मौत की सूचना पर उसके मायके खेड़की गांव से पिता मलखान, मां माया देवी, भाई सचिन, दीपक, बहन सविता आदि लोग रंछाड़ पहुंचे, जिन्होंने वहां पर ससुराल वालों पर दहेज की खातिर अंजू की फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा किया।

विज्ञापन

सूचना पर सीओ बागपत हरीश भदौरिया, इंस्पेक्टर एमपी सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे ओर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। मृतका के पिता मलखान सिंह ने थाने पर अपनी पुत्री के पति के खिलाफ नामजद तहरीर देकर बताया कि उसने गत डेढ़ वर्ष पूर्व अपनी पुत्री अंजू की शादी पवन के साथ की थी। उसकी पुत्री ने दो माह पूर्व लड़के को भी जन्म दिया।

यह भी पढ़ें: Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार

आरोप है पति पवन शादी में कम दहेज लाने पर अंजू को प्रताड़ित करता था और मारपीट करता है। उसने ही उसकी पुत्री की फांसी लगाकर हत्या की है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed