{"_id":"6756ecab0f3bffe2b2094a17","slug":"a-truck-loaded-with-sugar-overturned-on-hindon-bridge-on-national-highway-baghpat-news-c-28-1-bag1001-123035-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: नेशनल हाईवे पर हिंडन पुल पर चीनी से लदा ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: नेशनल हाईवे पर हिंडन पुल पर चीनी से लदा ट्रक पलटा
विज्ञापन
फोटो सात
संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर हिंडन नदी पुल पर चीनी से लदा ट्रक पलट गया, हादसे में चालक और हेल्पर घायल हो गए। इससे वहां जाम लग गया और राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
मेरठ के मोहीउद्दीनपुर मिल से रविवार रात चीनी से लदा ट्रक लेकर चालक रमेश और हेल्पर हरियाणा जा रहे थे। मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर चीनी से लदा ट्रक हिंडन पुल पर पहुंचा तो सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चीनी के कट्टे हाईवे पर बिखर गए और ट्रक चालक रमेश और हेल्पर घायल हो गए। वहां पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को उठाकर बालैनी के निजी अस्पताल में उपचार कराया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर हाईवे पर फैले चीनी के बोरे हटवाकर आवागमन शुरू कराया।