फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A relative had robbed Indrapal

रिश्तेदार ने ही कराई थी इंद्रपाल के साथ लूट

Thu, 19 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
A relative had robbed Indrapal
बागपत। क्यामपुर गांव के निकट रविवार को हुई 60 हजार रुपये की लूट की साजिश पीड़ित इंद्रपाल के साले राजबीर ने रची थी। बुधवार को पुलिस ने राजबीर और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटे गए दस हजार रुपये बरामद हुए है। दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

क्यामपुर गांव के इंद्रपाल सिंह से 11 मार्च को तीन नकाबपोश बाइक सवारों ने 60 हजार लूट लिए थे। यह रकम इंद्रपाल सोनीपत से अपने साले राजबीर से लेकर आया था। वह सोनीपत से गौरीपुर मोड़ तक हरियाणा रोडवेज की बस से आया था और गौरीपुर से साइकिल से अपने गांव क्यामपुर जा रहा था। गांव के समीप ही उससे लूट हुई थी। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि कोतवाली पुलिस नेे मुखबिर की सूचना पर गत रात्रि में चेकिंग अभियान चलाया और गौरीपुर तिराहे से राजबीर पुत्र वेदप्रकाश निवासी ग्राम पवनेरा थाना मुरथल, सोनीपत और अनुज उर्फ कोनी पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम बुढ़ेरा थाना बिनौली को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक पूछताछ के दौरान राजबीर ने लूट की साजिश रचने की बात कबूल की है। उनसे लूटे गए 10 हजार रुपये भी बरामद हुए है।
विज्ञापन

उधर, रमाला पुलिस ने वांछित चल रहे सुंदर पुत्र जय सिंह तथा सचिन उर्फ तेजू उर्फ तेजपाल निवासी रमाला जनपद बागपत को गिरफ्तार किया है। थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने भी वांछित चल रहे अभियुक्त सचिन पुत्र ओमकार निवासी अशोक विहार थाना कोतवाली लोनी, गाजियाबाद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed