फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A plan was made in Kashipur to murder a history sheeter and his brother-in-law

Baghpat News: काशीपुर में बनी थी हिस्ट्रीशीटर और उसके साले की हत्या योजना

Sat, 07 Sep 2024 04:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 07 Sep 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
A plan was made in Kashipur to murder a history sheeter and his brother-in-law
रटौल (बागपत)। मंसूरपुर गांव के हिस्ट्रीशीटर कविंद्र और उसके साले कुलदीप की हत्या की योजना उत्तराखंड के काशीपुर में बनाई गई थी। जिसमें शामिल काशीपुर उत्तराखंड के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिससे हत्या में प्रयुक्त कार बरामद की गई।
विज्ञापन

गाजियाबाद के नबीपुर गांव के एडवोकेट संदीप ने चांदीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। संदीप ने बताया कि उसका बहनोई कविंद्र व विपुल निवासी रमाला शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजे उनके घर पिता का हाल जानने के लिए पहुंचे थे। जहां से हरेंद्र अपने भाई दीपक पहलवान, गौतम जाटव निवासी खैला, दीपक उर्फ फुर्तीला निवासी बालैनी व तीन अज्ञात युवकों के साथ पहुंचा और दोनों को साथ ले आया। जिन्होंने मंसूरपुर के पास नलकूप पर लाकर दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मुख्य आरोपी हरेंद्र को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और एक बाइक बरामद की। इसके बाद फरार 50 हजार का इनामी गौतम जाटव मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर और उसके साले की हत्या की योजना उत्तराखंड में बनाई गई थी। जिसमें शामिल प्रदीप शर्मा निवासी ढकिया थाना काशीपुर जनपद उधमसिंह नगर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed