फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A pistol was recovered by taking the infamous Amarpal Luhara on remand

कुख्यात अमरपाल लुहारा को रिमांड पर लेकर किया तमंचा बरामद

Wed, 04 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
A pistol was recovered by taking the infamous Amarpal Luhara on remand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छपरौली। पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार के इनामी रहे कुख्यात अमरपाल लुहारा को कोर्ट से नौ घंटे के रिमांड पर लिया। पुलिस सुबह सात बजे उसे बागपत जेल से छपरौली लेकर पहुंची और उसकी निशानदेही पर लुहारा के जंगल में उसके ट्यूबवेल के पास खेत से तमंचा बरामद किया।

इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि अमरपाल पर हत्या, जानलेवा हमला, गैंगस्टर सहित 36 मुकदमे दर्ज है। उसने अप्रैल माह में चुनाव के दिन अपनी भाभी को पुलिस कस्टडी से भगाने का प्रयास किया था। इस मामले में कोर्ट ने अमरपाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिससे अमरपाल लुहारा पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इसके बाद अमरपाल लुहारा ने पिछले माह कोर्ट में सरेंडर कर दिया था और वह जेल में बंद था। जिसके बाद पुलिस को पता चला कि जिस तमंचे से पुलिस कस्टडी से भाभी को छुड़ाने के लिए फायर किया गया था। वह तमंचा अमरपाल लुहारा के पास है। जिससे अमरपाल पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज करके रिमांड पर लिया गया और उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed