फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A pile of dirt on the roof, elderly people found wandering for pension

छत पर गंदगी का अंबार, पेंशन के लिए भटकते मिले बुजुर्ग

Wed, 03 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
A pile of dirt on the roof, elderly people found wandering for pension
बागपत। डीएम के निरीक्षण में विकास भवन की छत पर गंदगी फैली मिली तो पेंशन के लिए बुजुर्ग भटकते मिले। जिनकी समस्या सुनकर जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। साथ ही विकास भवन में समाज कल्याण अधिकारी और अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अपने कक्ष से अनुपस्थित मिले, जिनसे जवाब तलब किया।
विज्ञापन

डीएम राजकमल यादव बुधवार दोपहर बारिश के बाद विकास भवन का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां सबसे पहले विकास भवन की छत पर पहुंचे डीएम ने गंदगी देखकर नाराजगी जताई। दीवारों पर गंदगी मिलने पर डीपीआरओ को नियमित रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए। उधर कई विभागों में कर्मचारी कार्यालय से अनुपस्थित मिले तो जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व जिला समाज कल्याण अधिकारी के अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधर वृद्धावस्था पेंशन का लाभ नहीं मिलने पर विकास भवन पहुंचे ब्रह्मपाल निवासी बुढेड़ा व राजवती ने बताया कि जनवरी माह से अभी तक पेंशन नहीं मिलने के कारण भटकना पड़ रहा है। उन्हें कई बार जल्द पेंशन आने का आश्वासन देकर वापस भेजा गया, लेकिन अभी तक लाभ नहीं मिला। जिस पर डीएम ने समाज कल्याण विभाग के कर्मियों को जल्द समस्य का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरणा कैंटीन पर डीएम ने ली चाय की चुस्की
विकास भवन में संचालित प्रेरणा कैंटीन पर डीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ चाय की चुस्की भी ली। साथ ही विकास भवन के सुंदरीकरण के निर्देश दिए।
कृषि सखी ने लगाई ट्रैक्टर दिलाने की गुहार
बिजरौल गांव की रहने वाले रेखा ने बताया कि वह कृषि समूह चलाती है और उसका समूह राष्ट्रीय ग्रामीण स्वरोजगार मिशन के तहत मिलने वाले ट्रैक्टर से काम करना चाहता है, लेकिन अभी तक ट्रैक्टर नहीं दिया गया। जिस पर डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारी को जल्द समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed