{"_id":"5f85eb268ebc3e74f325cde6","slug":"a-mountain-of-gum-broken-on-the-family-playing-laughs-baghpat-news-mrt5059641119","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसते खेलते परिवार पर टूटा गम का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसते खेलते परिवार पर टूटा गम का पहाड़
विज्ञापन
नसबंदी के दौरान महिला की मौत का मामला
धनौरा में गम, डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। महिला ज्योति की मौत की जानकारी मिलते ही धनौरा सिल्वरनगर गांव में गम का माहौल बन गया। पीड़ित परिवार के घर ग्रामीण पहुंचे। कहना था कि ज्योति की मौत से हंसते खेलते परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। महिला के तीन बच्चे हैं।
मृतका ज्योति के पति अनुज राणा का कहना है कि डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगाया है, जिससे उसकी वहीं मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार ने डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी गई कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
आठ महिलाओं का हो चुका था ऑपरेशन
बागपत। सीएचसी अधीक्षक डॉ अतुल बंसल का कहना है कि आठ महिलाओं का ऑपरेशन हो चुका था। पीड़िता का नंबर नौवां था। शासन के आदेश पर कैंप लगाया गया था।