फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A lamp will be lit, lamp garland will be made and house to house light of devotion

जलेंगे दीपक, बनेगी दीप माला और घर-घर होगा भक्ति का उजाला

Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
A lamp will be lit, lamp garland will be made and house to house light of devotion
- मंदिर निर्माण को लेकर महिलाओं ने की धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धार्मिक अनुष्ठान शुरू होते ही जिले में खुशी का माहौल है। भूमिपूजन को लेकर महिलाओं के बीच उत्साह है। घर-घर उजाला किए जाने की तैयारी चल रही है।
बुधवार को जिले के मंदिर और बाजार भी सजाए जाएंगे। पुरा गांव के श्री परशुरामेश्वर मंदिर पर भी विशेष पूजा अर्चना होगी। धार्मिक स्थलों को सजाए जाने की तैयारी चल रही है। उधर, बड़ौत में गृहिणी रितु का कहना है कि हर किसी के मन में भगवान श्रीराम के मंदिर को लेकर श्रद्धा की लहरें उमंगे ले रही हैं। इसे लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। घरों पर भी धार्मिक अनुष्ठानों की धूम मचेगी। कविता का कहना है कि भजन कीर्तन, भगवान श्रीराम की स्तुति करेंगे।। श्रीहनुमान चालीसा का भी पाठ किया जाएगा। घर के आंगन में दीप जलाने की तैयारी हमने कर ली है। आशा व वर्षा का कहना है कि चारों तरफ खुशी का माहौल है। हर कोई भगवान श्रीराम की भक्ति में डूबना चाहता है। 108 दीप तैयार कर लिए है, जो आगामी पांच अगस्त को घर पर जलाएं जाएंगे।
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण पर घरों पर जलाएं घी के दीये: सचिन वत्स
बड़ौत। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिला अध्यक्ष सचिन वत्स ने बताया कि परिषद की तरफ से बुधवार होने वाले राम मंदिर की भूमि पूजा के उपलक्ष्य में राम मंदिर के निर्माण के लिए हिंदू समाज के लोगों के घर- घर जाकर 501 मिट्टी के दिए बांटे गए। उन्होंने कहा इस ऐतिहासिक पल के लिए अपने बच्चों और महिलाओं के साथ कम से कम 11 दिए जलाकर पूजा करने का संकल्प दिलाया। भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की बात है कि इतने लंबे संघर्ष के बाद यह ऐतिहासिक पल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed