फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A history sheeter is increasing every two days in Baghpat

Baghpat News: बागपत में हर दो दिन में बढ़ रहा एक हिस्ट्रीशीटर

Sun, 04 Dec 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
A history sheeter is increasing every two days in Baghpat
बागपत। यहां हर दो दिन में एक हिस्ट्रीशीटर बढ़ रहा है। जहां एक साल पहले तक 601 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली हुई थी। वहीं, अब यहां बढक़र 820 हिस्ट्रशीटर हो गए हैं। इनमें भू-माफिया से लेकर शराब व सट्टा माफिया भी शामिल हैं। इस एक साल में कई ऐसे हिस्ट्रीशीटर बनाए गए हैं, जिनका सबसे काफी दबदबा पुलिस व प्रशासन पर रहता था। इस बार वह भी पुलिस के शिकंजे में फंस गए हैं।
विज्ञापन

जिले में पिछले एक साल में 219 हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वहीं, इनमें सबसे ज्यादा हिस्ट्रीशीट बागपत व बड़ौत थानों में अपराधियों की खुली हैं। जिनकी हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है, उनमें सबसे ज्यादा शराब माफिया है। यह माना जा रहा है कि अगर शराब की तस्करी रुक जाए और गांवों में लोग शराब से दूर रहे तो अपराध भी कम होगा। इसके साथ ही लूट व हत्या की घटनाओं को अंजाम देने वालों की भी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
विज्ञापन

भू-माफिया यशपाल बरवाला व सट्टा माफिया सुमित पंजाबी भी हिस्ट्रीशीटर
एक समय पुलिस व प्रशासन में दबदबा रखने वाले इस साल हिस्ट्रीशीटर बन गए हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम भू-माफिया यशपाल बरवाला है। उसकी रमाला थाने में हिस्ट्रीशीट खोली गई है। वहीं, बागपत का सट्टा माफिया सुमित पंजाबी पुलिस विभाग में दबदबा रखता था। इस साल वह भी पुलिस के शिकंजे में फंस गया और वह भी हिस्ट्रीशीटर बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेवार ये हैं प्रमुख हिस्ट्रीशीटर
बड़ौत थाने में शंकर लुहारी की डकैती व अभिषेक जैन की शराब तस्करी के कारण हिस्ट्रीशीट खुली
खेकड़ा में हारुन की गोकशी के कारण हिस्ट्रीशीट खोली गई
बिनौली थाने पर शराब तस्कर राजवीर व हत्यारोपी आशीष की हिस्ट्रीशीट खुली
सिंघावली अहीर थाने में लूट व डकैती के मामलों में यशवीर हिस्ट्रीशीटर बना
रमाला थाने में लोकेंद्र पर लूट व डकैती में शामिल रहने पर हिस्ट्रीशीट खोली गई
छपरौली में ब्रह्मपाल उर्फ क्वालिस की हत्या व रमन त्यागी की शराब तस्करी में हिस्ट्रीशीट खुली
बालैनी में शराब तस्कर हरेंद्र और बबली की हिस्ट्रीशीट खोली गई
दोघट थाने में जाहिद लंबू समेत कई की लूट मे शामिल रहने पर हिस्ट्रीशीट खुली
आपराधिक घटनाओं व शराब तस्करी में लगातार शामिल रहने वालों की हिस्ट्रीशीट खोली जा रही है। जिससे उन पर पुलिस की विशेष नजर रहे और उन पर आगे भी विधिक कार्रवाई होती रहे। अभी जितने भी अपराधी रह गए हैं, सभी की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।-नीरज कुमार जादौन, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed