फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A glimpse of patriotism was seen in the police line

Baghpat News: पुलिस लाइन में दिखी देशभक्ति की झलक

Wed, 28 Jan 2026 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of patriotism was seen in the police line
बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड करते  पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : बिछिया में वन बैरियट के पास अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलटने से घायल बच्चा।
- गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, मेधावियों व पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में देशभक्ति की झलक दिखाई दी। परेड के बाद स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहां उत्कृष्ट कार्य करने पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं सरकारी कार्यालयों में झंडा फहराया गया।
पुलिस लाइन में वन राज्यमंत्री केपी मलिक, एसपी सूरज कुमार राय, डीएम अस्मिता लाल ने झंडा रोहण किया और परेड की सलामी ली। वहां कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस मित्र रंछाड़ के रविंद्र हट्टी को सम्मानित किया गया। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम अस्मिता लाल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद शहीद स्मारक पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और अधिकारियों व कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

- तिरंगा फहराकर संविधान पार्क का लोकार्पण किया
बड़ौत। नगर पालिका परिषद में डीएम अस्मिता लाल, चेयरमैन बबीता तोमर, रालोद नेता अश्वनी तोमर ने संयुक्त रूप से झंडा रोहण किया। वहां संविधान पार्क का लोकार्पण किया गया, जिसमें संविधान की किताब, चरखा समेत अन्य को लगाया गया है। नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन राजुद्दीन व ईओ केके भड़ाना, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अहमद हमीद ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय पर सीएमओ डॉ. तीरथलाल, खेकड़ा नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन नीलम धामा ने ध्वजारोहण किया। बिनौली ब्लॉक पर ब्लॉक प्रमुख कुलदीप तोमर ने ध्वजारोहण किया। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी व शहर अध्यक्ष राम हरि पंवार ने ध्वजारोहण किया।
- टीकरी व दोघट नगर पंचायत में ध्वजारोहण किया
दोघट। टीकरी नगर पंचायत में उपेंद्र राठी व ईओ विरज कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण के बाद रितिक राठी, अर्पित राठी सूरज राठी, सौराज, शुभम प्रजापति आदि को सम्मानित किया। नगर पंचायत दोघट कार्यालय पर चेयरमैन संगीता पंवार, किसान सेवा सहकारी समिति दोघट पर एमडी धर्मवीर सिंह व दाहा पर राजीव कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं जिले भर की शिक्षण संस्थाओं में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
- नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई

रटौल। लहचौड़ा गांव में मित्रम नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र परिसर में गणतंत्र दिवस दिवस पर समिति अध्यक्ष आरडी शर्मा ने ध्वजारोहण कर युवाओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। बच्चों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आकाश, हरिओम, भूपेंद्र, लीना, अमित, अतुल, गौरव आदि रहे। वहीं शहर के मेरठ रोड स्थित वात्स्यायन पैलेस में वरिष्ठ नागरिक कल्याण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस पर गोष्ठी में शहीदों के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान अध्यक्ष कुंवर महासिंह चौहान, महामंत्री महेंद्र सिंह धामा, संरक्षक पंडित राजपाल शर्मा, एडवोकेट देवेंद्र आर्य, बशीर अहमद, कोषाध्यक्ष राकेश मोहन गर्ग आदि मौजूद रहे।

-- उत्कृष्ट सेवा से सम्मानित हुए रोमिश तोमर
रमाला। कंडेरा गांव निवासी एसटीएफ मेरठ में तैनात मुख्य आरक्षी रोमिश तोमर को गणतंत्र दिवस पर उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए लखनऊ में उत्कृष्ट सेवा चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस पर परिजनों व लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।

बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड करते  पुलिसकर्मी। संवाद

बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड करते  पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : बिछिया में वन बैरियट के पास अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलटने से घायल बच्चा।

बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड करते  पुलिसकर्मी। संवाद

बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड करते  पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : बिछिया में वन बैरियट के पास अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलटने से घायल बच्चा।

बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड करते  पुलिसकर्मी। संवाद

बागपत पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस पर परेड करते  पुलिसकर्मी। संवाद- फोटो : बिछिया में वन बैरियट के पास अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलटने से घायल बच्चा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed