फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A farmer trying to extinguish a fire in a sugarcane field was burnt to death

Baghpat News: ईंख के खेत में लगी आग बुझा रहे किसान की जलकर मौत

Sat, 26 Apr 2025 01:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 26 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
A farmer trying to extinguish a fire in a sugarcane field was burnt to death
छपरौली। कस्बे के तिलवाड़ा मोड पर ईंख के खेत में लगी आग बुझाते समय बुजुर्ग किसान रोशनलाल सिंह (85) झुलस गया और खेत में ही उसकी मौत हो गई। वहां पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की, लेकिन परिजनों ने कोई कार्रवाई से इंकार कर दिया और शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

कस्बे की पट्टी धंधान का रहने वाला रोशनलाल शुक्रवार दोपहर अपने खेत में सूखी पत्ती जला रहा था। अचानक हवा चलने से जली हुई पत्ती उसके दूसरे खेत में पहुंच गई और उसमें खड़ी ईंख की फसल में आग लग गई। ईंख के खेत में आग लगने पर रोशनलाल ने खुद ही आग बुझाने का प्रयास किया और आग की चपेट में आने से झुलस गया।
विज्ञापन

खेत में ही जलकर किसान रोशनलाल की मौत हो गई। घटना का पता चलने पर मृतका का बड़ा बेटा कविंद्र समेत अन्य परिवार वाले और पुलिसकर्मी वहां पहुंचे। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। उधर, मृतक के परिजनों ने कार्रवाई नहीं करने की बात कहीं और शव लेकर चले गए। मृतक के परिवार में तीन बेटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सीओ विजय कुमार का कहना है कि परिजनों ने कार्रवाई से मना कर दिया। इस कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई। अगर, कोई शिकायत मिलती है तो उसके आधार पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed