फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A child was fed tobacco by youth in Baghpat, inspector threatened couple and drove them away on complaining

UP: 14 माह के बच्चे को खिलाया तंबाकू, मासूम की हालत बिगड़ी, शिकायत करने पर दरोगा ने धमका कर भगाया

Fri, 13 Oct 2023 04:54 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Oct 2023 04:54 PM IST
सार

Baghpat News : 14 माह के बच्चे को तंबाकू खिलाने का मामला सामने आया है। जहां बच्चे की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहीं शिकायत करने पर दरोगा ने पीड़ित दंपती को धमका कर भगा दिया।

विज्ञापन
A child was fed tobacco by youth in Baghpat, inspector threatened couple and drove them away on complaining
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र में आजादनगर कॉलाेनी में एक युवक द्वारा मात्र 14 माह के बच्चे को जबरन तंबाकू खिलाने का मामला प्रकाश में आया है। बच्चे की बिगड़ती हालत को देखते हुए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोप है कि शिकायत करने पर चौकी प्रभारी ने पीड़ित को धमकाकर भगा दिया। फिलहाल बच्चे के मां-बाप ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


आजादनगर कॉलोनी की रहने वाली शालू पत्नी आकाश ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसका 14 माह का बच्चा घर के आंगन में चारपाई पर लेटा हुआ था, तभी कॉलोनी का एक युवक मकान में घुस गया और बच्चे को गोद में उठाकर उसे जबरन तंबाकू खिला दिया। जिससे बच्चा रोने लगा और उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घटना के बाद आरोपी भाग निकला।

विज्ञापन

वहीं, बच्चे की हालत को देखते हुए उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों का आरोप है कि जब शिकायत लेकर बिनौली रोड पुलिस चौकी पर पहुंचे तो वहां पर तैनात दरोगा ने धमकाकर भगा दिया। फिलहाल पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें: UP ATS का खुलासा: बांग्लादेशियों को भारत में बसा रहे थे तीन आरोपी, विदेश से 20 करोड़ रुपये की फंडिंग भी हुई

इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बिनौली रोड पर तैनात दरोगा द्वारा पीड़ितों को धमकाने की भी जांच की जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई के लिए सीओ व एसपी को संस्तुति की जाएगी।

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होश उड़ा देगा कब्रिस्तान का ये मंजर, शवों से सिर मिले गायब, डर के साये में पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed