{"_id":"691396546b1d80902a090f04","slug":"a-checking-campaign-was-carried-out-across-the-district-and-a-foot-march-was-also-taken-out-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-141716-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जिलेभर में चला चेकिंग अभियान, पैदल मार्च भी निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जिलेभर में चला चेकिंग अभियान, पैदल मार्च भी निकाला गया
विज्ञापन
बागपत/खेकड़ा। दिल्ली में लालकिले के पास सोमवार शाम को हुए धमाके के बाद से जिले में अलर्ट जारी किया हुआ है। सोमवार को रातभर वाहनों की चेकिंग की गई और एसपी सूरज कुमार राय, एएसपी प्रवीण कुमार चौहान समेत अन्य अधिकारी सडक़ों पर रहे। कोई भी वाहन चेकिंग के बिना आगे नहीं जाने दिया गया तो संदिग्ध दिखाई देने पर पूछताछ की गई।
पुलिस ने हरियाणा के बॉर्डर निवाड़ा चौकी, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे, दिल्ली-सहारनपुर नेेशनल हाईवे पर डूंडाहेड़ा चौकी, राष्ट्र वंदना चौक समेत अन्य जगहों पर वाहनों की चेकिंग की। वाहनों में सवार यात्रियों से आवागमन के बारे मेंं जानकारी ली। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए आईडी की जांच की गई।
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मिश्रित आबादी वाली जगहों पर गश्त बढ़ाई गई है और पुलिस ने पैदल मार्च किया है। सार्वजनिक जगहों बस अड्डा, रेलवे स्टेशन, बाजार आदि में पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ ही चेकिंग की जा रही है। सोशल अकाउंट पर नजर रखी जा रही है और किसी तरह की भडक़ाऊ पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
लोगों से अपील की गई है कि अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है तो उसके बारे में पुलिस को तुरंत सूचना दी जाए। पुलिस को मंगलवार रात को भी विशेष चेकिंग अभियान चलाने के लिए कहा गया है।