फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A CHC will be built in Gauna Sahawanpur, providing facilities to people from 13 villages.

Baghpat News: गौना सहवानपुर में बनेगी सीएचसी, 13 गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधा

Sat, 20 Jun 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
A CHC will be built in Gauna Sahawanpur, providing facilities to people from 13 villages.
- छह किलोमीटर के दायरे में नहीं कोई सीएचसी, मरीजों को खेकड़ा, पिलाना व बागपत की तरफ लगानी पड़ती है दौड़
विज्ञापन

- गौना सहवानपुर में आरोग्य मंदिर को अब सीएचसी बनाने की चल रही तैयारी, शासन ने स्वास्थ्य विभाग से रिपोर्ट तलब की
- सीएचसी का निर्माण करवाने के लिए ग्राम पंचायत ने दी स्वास्थ्य विभाग को दस बीघा जमीन, लोगों मिलेगा समय से उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गौना सहवानपुर गांव में सीएचसी बनने से क्षेत्र के एक लाख लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी और उन्हें उपचार के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। यहां कोई पीएचसी नहीं होने के कारण लोगों को खेकड़ा, पिलाना व बागपत की तरफ दौड़ लगानी पड़ती थी, लेकिन अब शासन ने सीएचसी बनाने के लिए रिपोर्ट तलब की है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाकर भेज दी है।
गौना सहवानपुर गांव में आरोग्य मंदिर है और यहां सिर्फ एक सीएचओ की तैनाती है। किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों को समय से उपचार तक की सुविधा नहीं मिल पाती है। ऐसे में यदि मरीजों को कोई भी जांच करानी पड़ती है तो उन्हें पिलाना, खेकड़ा व बागपत जाना पड़ता था, क्योंकि छह किलोमीटर के दायरे में कोई सीएचसी नहीं होने से परेशानी होती है।
विज्ञापन

सिर्फ रटौल में पीएचसी है और वहां भी कोई सुविधा नहीं है। इमरजेंसी में यदि मरीज को भर्ती कराना पड़ता था तो दूसरे केंद्रों पर जाना पड़ता था। लोगों की शिकायत के बाद प्रधान ने ग्राम पंचायत की दस बीघा जमीन सीएचसी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को दी है और इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट शासन को भेजी है। शासन ने कई बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी थी, जिसके बाद सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी है, ताकि गांव में सीएचसी बनने से लोगों को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- ये भेजी गई सूचना
गौना सहवानपुर की जनसंख्या 5212 है और आसपास 13 गांव व एक नगर पंचायत है। इनकी आबादी करीब एक लाख से ऊपर है। रटौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की दूरी छह किलोमीटर है। पिलाना सीएचसी की दूरी आठ किलोमीटर तो खेकड़ा की दूरी 13 किलोमीटर है। पिलाना सीएचसी में तीन माह में दस हजार 454 मरीजों की जांच हुई, 422 मरीज भर्ती हुए तो 96 प्रसव हुए और 2581 मरीजों के ब्लड की जांच हुई है।
गौना के समीप ललियाना, सरफाबाद, गढ़ी कलंजरी, भागौट, लहचौड़ा, डगरपुर, रटौल, सिंगौली तगा, फुलैरा आदि गांव शामिल हैं। सीएचसी के निर्माण के लिए 10 बीघा जमीन ग्राम पंचायत ने उपलब्ध कराई है। यह रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी गई है।


वर्जन

- गौना सहवानपुर गांव में सीएचसी के निर्माण के लिए कई बिंदुओं पर सूचना मांगी गई थी, जो शासन को भेज दी गई है। अब जैसे ही पत्र आएगा तो आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डॉ. तीरथलाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed