फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A building will be constructed in Kanhad at a cost of Rs 7 crore.

Baghpat News: कान्हड़ में सात करोड़ रुपये से कराया जाएगा भवन का निर्माण

Mon, 22 Sep 2025 12:44 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Mon, 22 Sep 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A building will be constructed in Kanhad at a cost of Rs 7 crore.
बागपत। कान्हड़ गांव में सात करोड़ रुपये की लागत से नए ब्लॉक का निर्माण कराया जाएगा। इसमें तीन करोड़ 75 लाख रुपये से कार्यालय का निर्माण तो तीन करोड़ 30 लाख रुपये से अधिकारियों व कर्मियों के लिए आवास बनाए जाएंगे। प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

जिले में बिनौली ब्लॉक सबसे बड़ा था और काफी दिनों से ब्लॉक को दो भागों में बांटने की मांग उठ रही थी। कई गांवों में जमीन देखी गई तो वहां विवाद हो गया था। फिर कान्हड़ गांव में नया ब्लॉक बनाने के लिए जमीन चिह्नित की गई थी। वहां बिनौली ब्लॉक से 26 ग्राम पंचायतों को हटाकर नए ब्लॉक में शामिल कर लिया था। अब ब्लाॅक का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार हो गया है। प्रशासन ने सात करोड़ पांच लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। इसमें अधिकारियों व कर्मियों के लिए कार्यालय का निर्माण और आवास का निर्माण शामिल किया गया है। अब जल्द ही शासन से बजट आने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन

वहीं बड़ौत ब्लॉक के जोड़े गई छह ग्राम पंचायतों को शामिल नहीं किया जाएगा और इन्हें प्रधानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व लोगों की शिकायत के बाद हटा दिया गया है। अब नए ब्लॉक कान्हड़ में सिर्फ 26 ग्राम पंचायत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-- ये जोड़ी गईं ग्राम पंचायतें
बामनौली, दाहा, गढ़ी कांगरान, गैडबरा, बोपुरा, फौलादनगर, तमेलागढ़ी, निरपुड़ा, भड़ल, धनौरा टीकरी, आजमपुर मुसलम, कनवाड़ा, मिलाना, खपराना, झूंडपुर, पलड़ा, पुसार, पलड़ी, कान्हड़ तालबपुर, आदमपुर, गांगनौली, सूजती, इदरीशपुर, नांगल, शाहजहांपुर, मांगरौली ग्राम पंचायत शामिल है।

--

नए ब्लॉक में होगी एक लाख की जनसंख्या
बिनौली ब्लॉक को हिस्सों में बांटने के बाद अब नए ब्लॉक कान्हड़ की जनसंख्या एक लाख 3837 हो गई है। जबकि बिनौली ब्लॉक की जनसंख्या 97 हजार 500 रह गई है।
- हर साल 77 लाख रुपये होंगे खर्च
नए ब्लॉक कान्हड़ में हर साल 77 लाख छह हजार रुपये खर्च होंगे। यह बजट बीडीओ, एडीओ आईएसबी, एडीओ सांख्ककीय, एडीओ सहकारिता, अवर अभियंता सिंचाई, कनिष्ठ सहायक, वरिष्ठ लिपिक, सहायक लेखाकार, चालक, पत्रवाहक, चतुर्थश्रेणी कर्मचारी तैनात होंगे।
--

वर्जन
- नए ब्लॉक का निर्माण कराने के लिए शासन को बजट का प्रस्ताव भेजा है। बजट आने के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा। नीरज कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed