{"_id":"68d04ebab7028e36970ca7ad","slug":"a-building-will-be-constructed-in-kanhad-at-a-cost-of-rs-7-crore-baghpat-news-c-28-1-bag1001-138840-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: बाइक सवार पर हमला, लूट का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: बाइक सवार पर हमला, लूट का आरोप लगाया
Mon, 22 Sep 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव के रहने वाले बाइक सवार हंस, निखिल, अभिषेक और विकास पर नयागांव की नहर पर कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने 50 हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन लूटने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की।
मीतली गांव निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा हंस, अपने साथी निखिल, अभिषेक और विकास के साथ बागपत में एजेंसी पर बाइक की सर्विस कराने आया था। वहां से लौटते समय जैसे ही नया गांव की नहर पर पहुंचे तो दस-पंद्रह युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके अभिषेक के ऊपर बुलट बाइक भी चढ़ा दी। हमलावरों ने चारों की पिटाई कर घायल कर दिया। इसके बाद चारों से पचास हजार रुपये, सोने की चेन समेत अन्य सामान लूटकर ले गए। इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।