फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A 12th-grade student died after his iron rod collided with a high-tension line and passed electric current.

Baghpat News: हाईटेंशन लाइन से टकराने पर सरिये में करंट उतरने से 12वीं के छात्र की मौत

Sat, 15 Nov 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A 12th-grade student died after his iron rod collided with a high-tension line and passed electric current.
करंट लगने से मृतक खट्टा प्रहलादपुर निवासी छात्र रितिक की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
- खट्टा प्रहलादपुर गांव का मामला, निर्माणाधीन देवता स्थल की छत के लिंटर का सरिया बांधते समय हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रटौल। खट्टा प्रहलादपुर गांव के जंगल में निर्माणाधीन देवता स्थल की छत के लिंटर के सरिये में हाईटेंशन लाइन का तार टकरा गया, इससे सरिये में करंट उतर गया। करंट लगने से 12वीं के कक्षा छात्र रितिक (17) नीचे गिर गए और उनकी मौत हो गई। वहां आए पुलिसकर्मियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी प्रमोद का बेटा रितिक बृहस्पतिवार शाम गांव के ही परिचित मिस्त्री धर्मपाल के साथ जंगल में निर्माणाधीन देवता स्थल चला गया था। वहां पर रितिक भी मिस्त्री के साथ लिंटर निर्माण के लिए सरिये बांधने लगा। तभी एक सरिया थोड़ा ऊपर उठाते ही ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से से छू गया जिससे सरिए में करंट उतर गया। वहां झटका लगते ही रीतिक नीचे जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन

मिस्त्री धर्मपाल और अन्य युवकोंं ने उसके परिवार वालों को घटना के बारे में बताया। परिवार वाले रितिक को लेकर बालैनी के निजी अस्पताल में जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही रितिक की मौत हो गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी और पोस्टमार्टम में बिसरा सुरक्षित रख लिया गया। इसमें जांच अधिकारी अतर सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली। तहरीर मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हाईटेंशन लाइन नीची होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई

घटना का पता चलने पर काफी ग्रामीण जंगल में पहुंचे। उन्होंने कहा कि हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे होने पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि जिस छत पर रितिक खड़ा था, उससे सिर्फ दस फीट ऊपर ही हाईटेंशन लाइन है। बिजली लाइन नीची होने के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं।

- परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर

खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी रितिक तीन भाई बहनोंं में दूसरे नंबर का था। उसके पिता प्रमोद और बड़ा भाई भी गांव में ही मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण रितिक भी अपनी पढ़ाई और खर्चे के लिए काम सीख रहे थे। इसके चलते कभी कभी मिस्त्री के साथ चले जाते थे।

करंट लगने से मृतक खट्टा प्रहलादपुर निवासी छात्र रितिक की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

करंट लगने से मृतक खट्टा प्रहलादपुर निवासी छात्र रितिक की फाइल फोटो। स्रोत:परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed