{"_id":"51-78841","slug":"Baghpat-78841-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदक लेकर लौटी छात्राएं सम्मानित कीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदक लेकर लौटी छात्राएं सम्मानित कीं
Baghpat
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बिनौली। आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जिवाना गुलियान में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें जनता इंटर कॉलेज सूजरा में हुई जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य निर्मला तोमर ने बताया 18 से 20 अक्तूबर तक स्कूल गेम्स फेडरेशन के तत्वावधान में जनता इंटर कॉलेज सूजरा में हुई 17वीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्राओं ने पांच स्वर्ण पदक, नौ सिल्वर पदक, 13 कांस्य पदक जीतकर कॉलेज का परचम लहराया है। सीनियर वर्ग में छात्रा उषा अपने ग्रुप में चैंपियन बनी। सोमवार को कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानाचार्य निर्मला तोमर ने विजेता छात्राओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसमें मनजीत, राजबाला आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन