{"_id":"51-78837","slug":"Baghpat-78837-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र ने विकास के लिए वोट मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरेंद्र ने विकास के लिए वोट मांगे
Baghpat
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। जाट शिक्षा सभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा ने सोमवार को समर्थकों के साथ बावली गांव में तूफानी जनसंपर्क कर वोट मांगे। गांव में सहेंद्र प्रधान के आवास पर सैकड़ों आजीवन सदस्यों के अपार समूहाें ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। ब्रहमकार पहलवान ने वीरेंद्रपाल सिंह लौहड्डा को सिक्कों से तौला। इस मौकेे पर वीरेंद्र सिंह लौहड्डा ने कहा मैंने अध्यक्ष बनकर हमेशा कॉलेज में विकास कार्य किए हैं। आगे भी विकास कार्य करूंगा। उन्होंने आगामी दो नवंबर को होने वाले चुनाव में घोड़े के निशान पर मत देकर फिर सफल बनाने का आह्वान किया। उन्हाेंने कहा हमारी संस्थाओं से शिक्षित अनेक युवाओं ने ऊंचे-ऊंचे पद पर जाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बैठक की अध्यक्षता मास्टर धर्मपाल ने की। संचालन रामसेवक ने किया। इसमें चौधरी कैप्टन महेंद्र, शौराज, सुरेश पाल, मेजर शीशपाल, तेजपाल, जगजीत, रामकिशन आदि रहे। इसके बाद उन्होंने दोघट में चेयरमैन पिंटू चौधरी के आवास पर बैठक की। इसमें पंवार खाप के अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, चेयरमैन पिंटू चौधरी, मास्टर रण सिंह पंवार, चौधरी शीशपाल सिंह पंवार, हरवीर सिंह एडवोकेट, देशपाल आदि से चुनाव चिह्न पर वोट करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने जिवानी, जिवाना और पुसार में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन