फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आधुनिक तकनीक अपनाकर अपना आय बढ़ाएं किसान

आधुनिक तकनीक अपनाकर अपना आय बढ़ाएं किसान

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। सपा नेता चौधरी साहब सिंह ने कहा किसान आधुनिक तकनीक अपनाकर अपना आय बढ़ाएं।
विज्ञापन

सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि सूचना तंत्र सुदृढ़ीकरण योजना के तहत आयोजित कृषक मेले और किसान गोष्ठी का शुभारंभ सपा नेता चौधरी साहब सिंह ने दीप प्रज्वलन और फीता काटकर किया। उन्होंने कहा वर्तमान समय में जोत का क्षेत्रफल आबादी बढ़ने के कारण घट रहा हैै। इससे किसानाें की आय भी कम हो रही है। इन परिस्थितियों को ध्यान में रख किसानों को नई नई प्रजातियों के शोधित बीजों की बुवाई कर अधिक उपज लेनी चाहिए। ताकि अधिक से अधिक लाभ हो सके। वैज्ञानिकाें से फसलों की बुवाई के बारे में सलाह लेते रहे।

उप कृषि निदेशक धुरेंद्र कुमार ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र प्रभारी डॉ. गजेंद्र पाल ने गेहूं, सरसाें, जो, जई, बरसीम की अगैती और पछेती प्रजातियाें के बीजों के बारे में बताया। जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार ने कहा जल्द ही गन्ने के बकाये के भुगतान कराने के प्रयास चल रहे हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी पवन कुमार ने कहा बीज शोधन पर किसान विशेष ध्यान दें। क्योंकि बुवाई से पूर्व शोधित बीज वाली फसलें अधिक उपज देती हैं। डॉ. सुरेंद्र पाल ने किसानों से फूल एवं सब्जी की फसलों को उगाने का आह्वान किया। मृद्वा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष जय कुमार शर्मा ने किसानों से बुवाई से पूर्व मृद्वा परीक्षण कराने को कहा। मेले में किसानाें ने स्टालों पर नई प्रजातियाें के बीजों, कीटनाशक दवा, पशु पालन, मत्स्य पालन, कृषि यंत्रों आदि की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed