{"_id":"51-78826","slug":"Baghpat-78826-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही के पिता की लाश मिली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही के पिता की लाश मिली
Baghpat
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। तुगाना गांव के यूपी पुलिस के सिपाही के पिता की दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित खाली प्लाट पर लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने इस संबंध में बड़ौत कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
मृतक जयराम पुत्र स्वर्गीय भोलेराम तुगाना गांव का था। परिजनों ने बीमारी के चलते जयराम को नगर के एक निजी अस्पताल में 16 सितंबर को भर्ती कराया था, लेकिन 18 सितंबर को सुबह पांच बजे वह अस्पताल में लापता हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने भी हंगामा काटा था। इसके बाद पुलिस ने आश्वासन देकर जयराम के परिजनों को शांत कर दिया था। जयराम का पुत्र बाबूराम यूपी पुलिस में सिपाही है। उसने बड़ौत कोतवाली में जयराम की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। रविवार को देर रात एसएसआई विजय सिंह को किसी ने फोन पर सूचना दी दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित एक खाली प्लाट में एक लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसएसआई विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना जयराम के पौत्र दिनेश को दी। सूचना पर पहुंचे जयराम के पौत्र दिनेश ने उनकी शिनाख्त जयराम के रूप में की। पुलिस ने शव पीएम को भेजा। इस संबंध में एसएसआई विजय सिंह ने कहा जयराम की मौत किस कारण से हुई है, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने आशंका जताई अस्पताल से निकल कर खाली प्लाट में गिरने से भी उसकी मौत हो सकती है।
विज्ञापन