फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खट्टा को सताने लगा गिरफ्तारी का डर

खट्टा को सताने लगा गिरफ्तारी का डर

Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Tue, 28 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत। भट्ठा मालिक का अपहरण कर 4.5 करोड़ की फिरौती वसूले जाने की चर्चा के बाद एसटीएफ के निशाने पर आए मोस्ट वांटेड अपराधी राहुल खट्टा को पहली बार गिरफ्तारी का ऐसा डर सताया है कि एक दिन के लिए भी एक जगह पर नहीं ठहर रहा है। पहले वह 50 हजार का ईनामी होने के बावजूद अपने गांव खट्टा प्रहलादपुर में ही ट्यूबवेलों पर छुपा रहता था, लेकिन अब वह कभी दिल्ली भाग रहा है तो कभी हरियाणा। उसने अपने गैंग के सदस्यों से भी संपर्क करना बंद कर दिया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह ट्रेस हो जाने के डर से अपनी प्रेमिका को भी फोन नहीं कर रहा है, लेकिन एसटीएफ इसकी परवाह नहीं कर रही है कि वह कितना भाग रहा है और क्या क्या एहतियात बरत रहा है? उसकी घेराबंदी इस तरह से की जा रही है कि या तो वह परेशान होकर खुद ही सरेंडर कर दे या फिर महीनों तक अपराध करने की सोच भी नहीं पाए। पुलिस सूत्रों का कहना है मेरठ जेल में बंद उसके पिता किशन लाल और भाई राजू पर भी सख्ती की जा रही है।
विज्ञापन

उसके कई रिश्तेदारों पर मुकदमे पहले ही दर्ज हो चुके हैं। अब इनकी तलाश भी शुरू कर दी गई है। इन लोगों को घर को ही उसने अपना छुपने का ठिकाना बना रखा था। इसके चलते उसे नए ठिकाने भी तलाशने पड़ रहे हैं। उसकी प्रेमिका को भी प्रवीन मित्तल के अपहरण की साजिश में आरोपी बनाया जा चुका है।
विज्ञापन

उसकी तलाश में लगी पुलिस टीम का कहना है राहुल खट्टा को कभी भी इतना डर नहीं लगा जितना अब लग रहा है। वह अपने साथियों पर भी भरोसा नहीं कर रहा है। पहले वह अपने गांव में रहता था। दबिश पड़ने पर मुजफ्फरनगर या शामली भाग जाता था, लेकिन अब तो रोजाना ही ठिकाने बदल रहा है। कभी हरियाणा में उसकी लोकेशन मिलती है तो कभी दिल्ली में।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी जितेंद्र शाही ने बताया राहुल खट्टा की गिरफ्तारी के लिए थानों की पुलिस, क्राइम ब्रांच और एसटीएफ लगी हैं। वह बहुत दिनों तक बचकर भाग नहीं पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed