{"_id":"51-78708","slug":"Baghpat-78708-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य 28 अक्तूबर को होगा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य 28 अक्तूबर को होगा तय
Baghpat
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
दोघट। राज्य परामर्शी गन्ना मूल्य समिति के किसान प्रतिनिधि चौधरी पीतम सिंह चेयरमैन ने बताया राज्य परामर्शी गन्ना मूल्य की मुख्य सचिव उप्र की अध्यक्षता में 28 अक्तूबर को योजना भवन लखनऊ में बैठक होगी। उन्होंने बताया 21 अक्तूबर को भी इस समिति की बैठक गन्ना आयुक्त सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में हुई थी। इसमें किसान प्रतिनिधियों ने 350 रुपये प्रति कुंतल गन्ना मूल्य की मांग की है। 28 अक्तूबर को बैठक के बाद ही सरकार गन्ना मूल्य घोषित करेगी। उन्हाेंने बताया किसान का खर्च एक कुंतल गन्ना पैदा करने के लिए 304 आता है। यदि 350 रुपये के कम गन्ना मूल्य घोषित किया तो ये हमें स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन