{"_id":"51-78700","slug":"Baghpat-78700-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के घर पुलिस की दबिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी के घर पुलिस की दबिश
Baghpat
Updated Sun, 26 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। किशनपुर बराल के युवक वैभव पर जानलेवा हमला करने के आरोपी फौजी राजीव को पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए शनिवार को उसके घर दबिश दी, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
आरोपी फौजी राजीव श्रीनगर में तैनात है। वह छुट्टी पर गांव में आया हुआ है। शुक्रवार को उसने पड़ोस के युवक वैभव के साथ गाली-गलौच की। विरोध करने पर आरोपी फौजी ने उस पर पिस्टल तान दी थी। शोर शराबा होने पर काफी लोग इकट्ठे हो गए थे। लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह पिस्टल छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने पिस्टल को कब्जे में ले लिया था। रमाला थाना में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, लेेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसके पास यह पिस्टल कहां से आई। पुलिस ने उसके परिजनों से पूछताछ की, लेकिन परिजनों ने इस बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने कहा आरोपी फौजी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर के अलावा कई जगह दबिश दी, उसका पता नहीं चला है।