{"_id":"51-78661","slug":"Baghpat-78661-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावली में पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावली में पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
Baghpat
Updated Sat, 25 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। बावली गांव में दीपावली पर पटाखे छुड़ाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी है।
बृहस्पतिवार रात बावली गांव में एक पक्ष से जयवीर पुत्र कल्लू और दूसरे पक्ष से सतीश पुत्र फूल सिंह की पटाखे छुड़ाने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते उन्होंने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। जिससे आसपास मौजूद लोगो में अफरातफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती एक पक्ष से जयवीर और दूसरे पक्ष से सतीश, फूल सिंह घायल हो गए। पुलिस ने चोरो को गांव में शांतिभंग को लेकर हिरासत में लिया है। मारपीट करने वाले लोगों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। एसएसआई विजय सिंह का कहना है कि दोनों पक्ष पटाखे छुड़ाने को लेकर मारपीट कर रहे थे। उन्होंने गांव में शांतिभंग करने को लेकर गिरफ्तार किया है।