फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्कूल और कॉलेजों में रंगोली, दीप सज्जा, फैंसी ड्रेस स्पर्धाओं की धूम

स्कूल और कॉलेजों में रंगोली, दीप सज्जा, फैंसी ड्रेस स्पर्धाओं की धूम

Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Thu, 23 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। दिवाली पर क्षेत्र के स्कूल और कॉलेजों में रंगोली, दीप सज्जा, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं की धूम रही। चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड इंजीनियरिंग में संस्थान की कार्य समिति, स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने पटाखों का प्रयोग नहीं करने, स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने और स्वच्छ भारत अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ ली। प्राचार्य डॉ. संजीव आर्य ने उन्हें शपथ दिलाई। अध्यक्षता बीर सैन सिंह ने की। संचालन रेश्मा राठी ने किया। इसमें डॉ. अशोक आर्य, डॉ. ओमपाल धनकड़, डॉ. जावेद अली, राखी शर्मा, सुनील त्यागी, लविन त्यागी, प्रवीण कुमार, मनीष गोयल, श्वेता, निक्की शर्मा, वर्षा, पूनम, गौतम आदि रहे।
विज्ञापन

दून पब्लिक स्कूल में दिवाली पर कक्षा नर्सरी से आठ तक ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग, दीप और थाल सज्जा, कलश सज्जा प्रतियोगिता हुई। ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग में काव्य और माही प्रथम, अतिशय और सौम्या द्वितीय, कनिका, विहर्ष और निकेता तृतीय रही। दीप सज्जा में शिवम वर्मा प्रथम, अतुल ठाकुर द्वितीय और शिवम तृतीय, थाल सज्जा में वर्धमान प्रथम, दृष्टि और खुशी द्वितीय, आशी और इशिका तृतीय, कलश सज्जा में मुस्कान प्रथम, स्नेहा तोमर और श्रुति द्वितीय, गुन और कलश तृतीय रही। प्रधानाचार्य मनीता राठी ने बच्चों को पुरस्कृत किया। समर्थ इंटरनेशनल स्कूल में दिवाली पर बच्चों ने रंगोली बनाई। डायरेक्टर राजेश उज्ज्वल, प्रधानाचार्य दिव्या उज्ज्वल, कपिल पूनिया, रजनी, शिल्पी, सुमित्रा, सतेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

रेजोनेंस पब्लिक स्कूल में दिवाली पर रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें टैगोर हाउस प्रथम, शिवाजी हाउस द्वितीय और रमन हाउस तृतीय रहा। प्रबंधक प्रवीण कुमार और प्रधानाचार्य अलका तोमर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। ज्ञान भारती बाल शिक्षा सदन में ग्रिटिंग कार्ड और रंगोली प्रतियोगिता हुई। इसमें कशिश, साक्षी, मुस्कान, वर्षा, प्रीति, आकाश, मोहित, शोभित, अनिरुद्ध, शुभम, गरिमा, गौरव, सौरभ, हर्षित, संदीप, अनुराग, गुंजन, अनु, श्वेता, कुमकुम आदि बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य सत्यवती शर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिगंबर जैन बाल सदन जूनियर हाईस्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और सेमिनार हुआ। इसमें कक्षा नर्सरी से एक तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य ममता शर्मा ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। एल्पाइन पब्लिक स्कूल में रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिता हुआ। इसमें कक्षा दो से पांच तक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रधानाचार्य अर्चना मित्तल ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। शिव शंकर पब्लिक स्कूल, दाहा में आयोजित दीप सज्जा और रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। इसका शुभारंभ निदेशक वीरपाल सिंह राणा ने सरस्वती के सम्मुख दीपक जलाकर किया। प्रधानाचार्य विकास राणा ने बच्चें को सम्मानित किया। दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में अक्शा, मानस, लायबा, बुशरा, सोनिया, आरती, इरम, मोनिका आदि ने भाग लिया। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता का शुभारंभ अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने किया। प्रधानाचार्य पवन सिंह पुंडीर ने विजेता सम्मानित किए। वनस्थली पब्लिक स्कूल में दिवाली धूमधाम से मना। छात्र-छात्राओं ने गरीब बच्चों को उपहार बांटे। हिमालयन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, लोयन मलकपुर में दिवाली पर आयोजित कार्यक्रम का का उद्घाटन चेयरमैन विपिन राणा ने किया। संचालन संदीप कुमार व मनीषा ने किया। इसमें पूजा प्रथम, इंदु द्वितीय और श्रेयाल तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed