{"_id":"51-78523","slug":"Baghpat-78523-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलकपुर की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलकपुर की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता
Baghpat
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। ग्राम मुबारिकपुर में सम्पन्न हुई दो दिवसीय जनपद स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मलकपुर की टीम ने बसी की टीम को नौ अंकाें से हरा ट्राफी पर कब्जा किया। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया। अंतिम दिन फखरपुर बी की कबड्डी टीम ने मुबारिकपुर बी टीम को 11 अंकों के मुकाबले 25 अंक प्राप्त कर मैच जीत लिया। फाइनल में बसी और मलकपुर की टीमें पहुंचीं। जिसमें मलकपुर की कबड्डी टीम के खिलाड़ियाें ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बसी की टीम को आठ अंकाें के मुकाबले 17 अंक प्राप्त कर फाइनल मैच बसी को हराकर जीत लिया। जनपदीय ट्राफी पर कब्जा करने के चलते आयोजकों ने मलकपुर की टीम को 5100 रु पये, द्वितीय स्थान पर रही बसी की टीम को 3100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली फखरपुर बी टीम को 2100 रुपये देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता श्याम सुंदर त्यागी और संचालन निकुंज त्यागी ने किया। इस दौरान जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद त्यागी, सतेंद्र कुमार, निकुंज त्यागी, तेजवीर सिह, महेंद्र दत्त शर्मा, रामकुमार कुलदीप सिंह मोहित त्यागी, रमेश प्रधान, सतपाल सिंह, लक्ष्मी नारायण, बिजेेद्र सिंह, सचिन त्यागी, नीरज त्यागी, विपिन त्यागी, अरुण त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन