फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जाट शिक्षा सभा के चुनाव के लिए नामांकन आज

जाट शिक्षा सभा के चुनाव के लिए नामांकन आज

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। जाट शिक्षा सभा के सोमवार को होने वाले नामांकन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के बंदोबस्त किए हैं। किसी भी प्रत्याशी के समर्थक को हथियार लेकर चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

सीओ सीपी सिंह ने बताया जाट शिक्षा सभा की प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर काफी गहमा गहमी चल रही है। इस चुनाव में वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा और राजवीर सिंह बड़ौली अध्यक्ष पद के लिए आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं और दोनों के समर्थकों में किसी प्रकार का टकराव न हो, इसे देख सोमवार को प्रात: 10 बजे से दोपहर दो बजे तक जाट शिक्षा सभा के कार्यालय में होने वाले नामांकन को लेकर भारी सुरक्षा बंदोबस्त किए हैं। इसके लिए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात की। उन्हाेंने बताया बिजरौल तिराहे से रोड मीरापुर राजवाहे पुल तक के मार्ग को पूरी तरह सील किया है। यहां कोई वाहन नहीं चल सकेगा। उन्हाेंने बताया नामांकन करने जाते समय प्रत्याशी अपने साथ एक प्रस्तावक, एक अनुमोदक और एक अधिक्ता को ले जा सकता है, और किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी और वे भी पैदल ही जाएंगे। उन्होंने कहा यदि किसी भी प्रत्याशी का समर्थक हथियारों का प्रदर्शन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई तो होगी ही और उसके शस्त्र निरस्तीकरण की कार्रवाई भी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed