{"_id":"51-78334","slug":"Baghpat-78334-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्याशियों ने जनसंपर्क कर वोट मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्याशियों ने जनसंपर्क कर वोट मांगे
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। जाट शिक्षा सभा के होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने क्षेत्र में दौरा कर जनसंपर्क कर वोट मांगे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी वीरेंद्र पाल सिंह लोहड्डा ने बसौली और बरवाला गांव में जनसंपर्क कर आजीवन सदस्यों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की। सहदेव प्रधान, सतेंद्र प्रधान, धर्मपाल, मुकेश, महीपाल, नरेश आदि उपस्थित रहे। वीरेंद्र प्रधान, श्याम सिंह, देवेंद्र सिंह ने आदर्श नंगला, बदरखा, छपरौली व शेरपुर लुहारा में, राजेंद्र चेयरमैन, सोमपाल, सुरेंद्र बड़ौली ने दोघट, इदरीशपुर, टीकरी, बिटावदा में, रामकिशन, नरेश, ओमबीर, रामनारायण ने हिलवाड़ी, जौनमाना, ढिकाना मेें जनसंपर्क कर वीरेंद्र पाल सिंह लौहड्डा के लिए वोट मांगे। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉ. राजवीर सिंह बड़ौली ने गांव में रमेश प्रधान के साथ जनसंपर्क कर वोट मांगे। राजवीर सिंह के समर्थन में डॉ. मृगेंद्र सिंह पूर्व चेयरमैन ने बड़का में, धर्मपाल चेयरमैन ने लूंब, तुगाना, ककड़ीपुर में, छतर सिंह ने भी कई गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगे। उनके साथ देवराज, वरुण तोमर, रामबीर, अशोक, उपेंद्र प्रधान, अनिरुद्ध प्रधान, धनराज पहलवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन