{"_id":"51-78323","slug":"Baghpat-78323-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से लूट की घटना में पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ से लूट की घटना में पुलिस खाली हाथ
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। बृहस्पतिवार देर रात बामनौली-बिजरौल के बीच नकुड़ के सर्राफ से 13 लाख रुपये के चांदी के सिक्के लूट की घटना में पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा पाई है। वहीं सर्राफ ने भी रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया है।
बामनौली व बिजरौल गांव के बीच बृहस्पतिवार की रात 10 बजे सहारनपुर के नकुड़ निवासी सर्राफ पवन कुमार पुत्र विनोद से स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने चांदी के 1500 सिक्के, सोने की चेन समेत 13 लाख रुपये की लूटपाट की थी। इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया था। सर्राफ ने बड़ौत पहुंचकर वारदात की जानकारी अपने परिचित अशोक जैन को दी थी। सूचना पर बड़ौत व दोघट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची थी और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। सीओ सीपी सिंह ने बताया कि अभी तक लूट की घटना में शामिल बदमाशों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस की दो टीमें बदमाशों का पता लगाने में जुटी हैं। उन्हाेंने यह भी बताया कि सर्राफ से बार-बार रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा जा रहा है, लेकिन वह रिपोर्ट दर्ज नहीं करा रहे हैं। सीओ ने उन्हें यह भी कहा कि यदि वह थाने आना नहीं चाहते तो वह पुलिस भेज देंगे, तहरीर दे दें। लेकिन सर्राफ तैयार नहीं है।