{"_id":"51-78322","slug":"Baghpat-78322-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकेडमी और छत्तीसगढ़ ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एकेडमी और छत्तीसगढ़ ने जीते मैच
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। गेटवे क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को एमपी और छत्तीसगढ़, एमपी और गेटवे क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेले गए। इसमें छत्तीसगढ़ और एकेडमी की टीम ने मैच जीते।
इस प्रतियोगिता में शुक्रवार को पहला मैच एमपी और छत्तीसगढ़ के बीच हुआ। इसमें एमपी की टीम ने टॉस जीती और पहले बल्लेबाजी करते टीम 52 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकेडमी ने दो विकेट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच एमपी और एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें एमपी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 128 रन बनाए। एकेडमी की ओर से शाहनवाज खान ने तीन व नितिन पंवार ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकेडमी ने चार विकेट के नुकसान पर मैच जीत लिया। एकेडमी की ओर से नितिन पंवार ने 47 और शिवा राणा ने 46 रन का योगदान दिया। नितिन पंवार को मैन ऑफ दी मैच चुना। विनय मोटर्स बजाज के डायरेक्टर संदीप वर्मा ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को किट, टी-शर्ट व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लीग के चेयरमैन भूपेंद्र चौधरी, राहुल भारती, इमरान, अभिनव, नितिन, मनीष मौजूद रहे।
राहुल और इमरान दौड़ सबसे तेज
बागपत। चौधरी हर लाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में खट्टा प्रह्लादपुर गांव में शुक्रवार को कुलदीप सिंह मेमोरियल दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ राज सिंह रावत ने फीता काटकर किया। इसमें 100 मीटर दौड़ में राहुल प्रथम और अंकित द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में इमरान प्रथम और नितिन द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में अनवर प्रथम और अंकित द्वितीय , 1600 मीटर दौड़ में सूरज प्रथम और अनुज द्वितीय रहा। इस मौके पर ट्रस्ट के चेयरमैन रणवीर सिंह, विक्रम सिंह, वासुदेव कौशिक, डाक्टर पंकज, मनोज प्रधान, रामशरण, धमेंद्र मौजूद रहे।