{"_id":"51-78268","slug":"Baghpat-78268-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य की जांच करने पहुंची टीम का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य की जांच करने पहुंची टीम का विरोध
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पुराना कस्बा स्थित खारी कुआं मोहल्ला में नगर पालिका ठेकेदार द्वारा कराए गए निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर पहुंची जांच टीम का ठेकेदार और मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया। लोगों ने शिकायत कर्ताओं पर अवैध धन की मांग करने का आरोप लगाया।
सोमवार को सभासद संजय रोहेला, बब्बू सिद्दीकी, शफीक सलमानी, सत्यपाल ने अपर जिलाधिकारी से पालिका द्वारा कराए गए निर्माण कार्य में गोलमाल की शिकायत की। उन्होंने मानक के अनुसार सामग्री का प्रयोग न किए जाने और निर्धारित से कम निर्माण कराने का आरोप लगाया। जिस पर एडीएम संतोष कुमार शर्मा ने जिला नगरीय अभियकरण के परियोजना अधिकारी जगत सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शिव कुमार और अन्य अधिकारी खारी कुआं पर जांच के लिए पहुंचे। शिकायतकर्ता सभासद और निर्माण करने वाले ठेकेदार सुदर्शन कुमार तथा सीमा चौधरी भी पहुंचीं। जांच टीम के पहुंचते ही ठेकेदारों और उनके समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों को एकत्र कर ठेकेदारों ने शिकायत कर्ताओं पर अवैध धन की मांग करने का आरोप लगाते हुए टीम की जांच का विरोध किया। उन्होंने कहा कि निर्माण की कई बार जांच की जा चुकी है, लेकिन बार-बार शिकायत सिर्फ ब्लैकमेलिंग के लिए की जा रही हैं। जबकि शिकायतकर्ता संजय रोहेला का कहना है कि ठेकेदार ने एस्टीमेट तक नहीं दिया। कितना कार्य था और कितना कराया है, इसकी जानकारी नहीं दी है। थोड़ा सा काम कराया और दिखाया ज्यादा है। शिकायत कर्ताओं और ठेकेदारों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। डूडा के परियोजना अधिकारी जगत सिंह का कहना है कि टीम ने जांच कर रिपोर्ट तैयार की है और प्रशासन को दो दिन में सौंप दी जाएगी।