फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बोर्ड बैठक में 11.50 करोड़ का बजट पारित

बोर्ड बैठक में 11.50 करोड़ का बजट पारित

Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में नगर के विकास के लिए 11.50 करोड़ रुपये का बजट पारित किया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कृष्णपाल मलिक की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी के संचालन में हुई बोर्ड बैठक में नगर की 134 सड़कों के निर्माण कराने के प्रस्ताव पारित किए। इनमें विभिन्न मार्गाें पर सीसी निर्माण, सड़क के दोनों तरफ इंटर लॉक निर्माण और विभिन्न वार्डों में नाली सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव शामिल है। इसके अलावा नगर की आवास विकास कॉलोनी में पार्कों का सुंदरीकरण, बावली रोड, बावली चुंगी, पठान कोट, दलीप बिहार में बारात घर बनवाने का प्रस्ताव भी पारित किया। नगर में साफ - सफाई, पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट के भी प्रस्ताव पारित किए। इसमें जेई मदन पाल, सभासद सुशील चौधरी, मांगे लाल, नीटू, रवींद्र तोमर, विनोद कुमार, सूरज मल, नर्मदा शर्मा, फरजाना, चंद्रवीरी राठी, सरला, सविता चौहान, नगेंद्र तोमर, उदयवीर, कविता शर्मा, रवि तोमर, शान मोहम्मद, वीरमती, कमलेश जैन, नरेंद्र सिंह, अरशद, जैनब मलिक, विशाल जैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed