{"_id":"51-78198","slug":"Baghpat-78198-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर अंधेरे में डूब सकता है जनपद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर अंधेरे में डूब सकता है जनपद
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। विद्युत निगम के पांच ठेकेदारों की मनमानी के कारण जनपदवासियों को दीपावली पर अंधेरे में रहना पड़ सकता है। गत छह माह से किसी भी ठेकेदार ने संविदा कर्मियों को मानदेय नहीं दिया है। क्षुब्ध संविदा कर्मियों ने पांच दिन में मानदेय न मिलने पर कार्य बहिष्कार कर पूरे जिले की विद्युत सप्लाई ठप करने की चेतावनी दी है। उनकी समस्या को देख विद्युत पंचायत मजदूर ने भी ठेकेदारों के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।
विद्युत निगम के ठेकेदार विनोद राठी, विनय तोमर, अजय तोमर, पवन और संजीव की लापरवाही का खामियाजा जनपदवासियों को भुगतना पड़ सकता है। किसी भी ठेकेदार ने गत छह माह से क्षेत्र के कुर्डी, तुगाना, छपरौली, बड़ौत, किरठल, अहदलाबाद, बराल, जौनमाना, माजरा, बावली, लोयन, बरवाला, आदर्श नंगला, असारा, बिजरौल, बामनौली, काहन्ड, दाहा, संतनगर, बिनौली, दोघट, जौहडी, टीकरी, रंछाड, निरपुडा, गैडबरा, मुलसम, मऊ, पुठी धनौरा , गुराना समेत बिजलीघरों पर तैनात संविदा कर्मियों को मानदेय नहीं दिया है।
संविदा कर्मियों ने कहा भुगतान की समस्या को लेकर दर्जनों बार विद्युत निगम के अफसरों को ज्ञापन चुके हैं। उन्होंने निगम के अफसरों पर ठेकेदारों से मिलीभगत का आरोप लगाया। मानदेय न मिलने के कारण संविदा कर्मी भूखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पांच दिन में मानदेय न मिलने पर पूरे जनपद की विद्युत सप्लाई ठप करने की चेतावनी दी है। इनमें संजीव तोमर, राजीव, विनय, रामपाल, राहुल, अंकित, मांगेराम, ब्रहमपाल, नरेंद्र, धनपाल, रामनिवास, सुनील, इंद्रजीत, धर्मेंद्र, जयवीर, मदन, उदयवीर, हरेंद्र आदि है।
विज्ञापन
वहीं विद्युत पंचायत मजदूर के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह, सुरेंद्र तोमर, संजीव तोमर, प्रमोद मलिक आदि ने संविदा कर्मियों को अपना समर्थन देकर संबंधित ठेकेदारों के खिलाफ आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। विद्युत पंचायत मजदूर के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह ने कहा ठेकेदारों की मनमानी बर्दास्त नहीं होगी। एसई पीके गोयल ने मामले से अनभिज्ञता जता मामले की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।