फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   टीकरी के लोगों का कलक्ट्रेट में हंगामा

टीकरी के लोगों का कलक्ट्रेट में हंगामा

Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बागपत। टीकरी के लोगों ने कस्बे के अस्पताल में स्टाफ की तैनाती कराने एवं सुविधा मुहैया कराने की मांग को कलक्ट्रेट में हंगामा किया। उन्होंने कहा 25 साल से पांच लोगों का स्टाफ तैनात है और आज तक गांव के किसी भी व्यक्ति ने एक भी कर्मचारी को अस्पताल में नहीं देखा। लोगों की चिकित्सा विभाग के अफसरों और कलक्ट्रेट प्रभारी से नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

बुधवार को टीकरी कस्बे के दर्जनों लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां उन्होंने चिकित्सा विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अधिकारियों पर धोखा देने का आरोप लगाया। लोगों ने कहा कस्बे में 25 साल पूर्व लगभग 40 बीघा जमीन पर बड़ा अस्पताल बना। अस्पताल की पूरा भवन जर्जर हो गया है। सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी तो पता चला अस्पताल में एक फार्मेसिस्ट, एक एएनएम, वार्ड ब्वाय, चौकीदार, सफाईकर्मी की तैनाती है, लेकिन आज तक किसी भी व्यक्ति ने अस्पताल में इन पांचों को नहीं देखा। लोगों ने स्टाफ के पांचों लोगों को निलंबित करने, जच्चा-बच्चा केंद्र की स्थापना करने, भवन की मरम्मत कराने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने, आपातकालीन केंद्र स्थापित कराने, एंबुलेंस की व्यवस्था कराने, एक महिला चिकित्सक की नियुक्ति कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस दौरान लोगों की कलक्ट्रेट प्रभारी राजेंद्र सिंह और चिकित्साधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई। अधिकारियों ने कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इसमें पुनीत मलिक, प्रवीन राठी, कपिल, विपिन, युद्धवीर, हरिओम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed