{"_id":"51-78195","slug":"Baghpat-78195-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मालिक ने करवाई थी राहुल खट्टा से फायरिंग ! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मालिक ने करवाई थी राहुल खट्टा से फायरिंग !
Baghpat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बागपत। चौथ वसूली के लिए दो अक्तूबर की दोपहर में चार भट्ठों पर अंधाधुंध फायरिंग करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस का दावा है मोस्ट वांटेड अपराधी राहुल खट्टा के मुजफ्फरनगर में पकड़े चार साथियों ने बुधवार को पूछताछ में बताया खट्टा प्रहलादपुर और आसपास के भट्ठों पर ताबड़तोड़ गोलियां एक भट्ठा मालिक के कहने पर बरसाई गई थी। वह मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने अब उसे भी फायरिंग केस में मुल्जिम बनाने की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस को शक है संबंधित भट्ठा मालिक राहुल खट्टा को शरण देता है।
मुजफ्फरनगर में राहुल खट्टा गैंग के कंवर पाल, राकेश, गौरव बालियान और इमरान गिरफ्तार हुए हैं। फिलहाल मुजफ्फरनगर शहर में रह रहे तितावी के मुकंदपुर गांव के मूल निवासी गौरव को राहुल खट्टा का करीबी साथी बताया है। उससे पूछताछ करने को बागपत से सीओ एनपी सिंह को भेजा था।
पुलिस सूत्रों ने बताया गौरव ने सीओ को भट्ठा मालिक का नाम बताया है। उसने बताया भट्ठा मालिक ने ही राहुल से मिलकर कहा था चारों भट्ठों पर फायरिंग करें तो उसे मोटी रकम मिल सकती है। इसके बाद ही राहुल ने दो अक्तूबर को वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
राहुल खट्टा ने दहशत फैलाने के लिए एक भट्ठे के मुनीम वीरपाल के दोनों पैरों में एक- एक गोली भी मारी थी। राहुल ने संबंधित भट्ठा मालिकों से दस- दस लाख रंगदारी मांगी थी। सीओ एनपी सिंह ने बताया बदमाश गौरव से मिली जानकारी के आधार पर संबंधित भट्ठा मालिक को भी आरोपी बनाया जाएगा। गौरव को रिमांड पर लेकर और पूछताछ होगी।
चार ने चलाई थी गोली
गौरव ने बताया भट्ठों पर फायरिंग में चार बदमाश शामिल रहे। राहुल, वह खुद, शामली का आकाश और एक अन्य जिसका वह नाम नहीं जानता। उसने बताया भट्ठों पर फायरिंग करने के बाद पूरा गैंग किशनपुर बराल में छुपा। वहां राहुल खट्टा की बुआ रहती है। गौरव के अनुसार चार दिन पूर्व जब वे बिनौली में खेतों में छपे थे, तभी वहां पुलिस पहुंच गई थी। वे बड़ी मुश्किल से बचकर निकल पाए थे। उसने पुलिस को बताया राहुल खट्टा के पास कार्बाइन भी है। वह दोनों हाथों में पिस्टल रखता है।
फिरौती लेकर छोड़ा भट्ठा मालिक ?
पुलिस सूत्रों के अनुसार गौरव ने पूछताछ में बताया आठ अगस्त को खेकड़ा से भट्ठा मालिक प्रवीन मित्तल का अपहरण राहुल खट्टा गैंग ने ही किया था। उसे फिरौती लेने के बाद छोड़ा था। गौरतलब है प्रवीन मित्तल लगातार यही कह रहे हैं कि वे बगैर कोई फिरौती दिए छूटकर आए हैं। उधर, खट्टा गैंग ने 20 दिन पहले थाना भवन से बच्चे के अपहरण का प्रयास किया था, लेकिन वह कब्जे से निकल गया था।
कहीं यह पुलिस की चाल तो नहीं
भट्ठों पर फायरिंग के मामले में भट्ठा यूनियन बड़े आंदोलन की तैयारी कर रही है। इसके चलते यह भी आशंका पैदा हो रही है कि भट्ठों पर फायरिंग के मामले में भट्ठा मालिक को ही साजिश का आरोपी बनाकर कहीं पुलिस कोई गेम तो नहीं खेल रही है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि पुलिस भट्ठा मालिकों के आंदोलन की हवा निकालना चाह रही हो। हालांकि पुलिस के दावे पर यूनियन ने कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन यह मालूम कराया जा रहा है पुलिस के दावे में कितना दम है।