फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   यूपी को हरियाणा से जोड़ने वाले पुल की प्रक्रिया शुरू

यूपी को हरियाणा से जोड़ने वाले पुल की प्रक्रिया शुरू

Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
छपरौली। क्षेत्र को हरियाणा से जोड़ने वाले बहु प्रतीक्षित पुल के लिए कवायद शुरू हो गई। ठेकेदार ने जेसीबी मशीन लगाकर रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

23 दिसंबर 1998 में तत्कालीन प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने इस पुल की घोषण की थी जो करीब 16 वर्षों से फाइलों में अटका रहा। इसी वर्ष प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजियाबाद में भाषण देते समय इस पुल को बनाने की घोषणा की थी। लोगों को लगा था कि जब 16 वर्षों में पुल नहीं बना तो अब क्या बनेगा। इस पुल के निर्माण में श्रेय लेने में कोई पार्टी पीछे नहीं रही। श्रेय भले की किसी को मिले, लेकिन क्षेत्रवासी इस बात से खुश है कि आखिर उन्हें भी विकास की बयार में बहने की राह मिल गई है। करीब 15 दिन से ठेकेदार ने कई जेसीबी मशीनों को रास्ता बनाने में लगा रखा है ताकि पुल के निर्माण के लिए ट्रकों द्वारा ले जाए जाने वाला सामान सुगमता से यमुना नदी पर पहुंच सके।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का मानना है कि इस पुल के बनने से क्षेत्र का विकास तेजी से हो सकेगा। पुल बनने से दिल्ली और हरियाणा की दूरी भी कम हो जाएगी। समालखा से वे अपनी जरूरत क ा सामान भी सस्ती दरों पर ले सकेंगे। पेट्रोल डीजल में टैक्स के अंतर के चलते यूपी से हरियाणा में सस्ता है और पशुओं के लिए खल बिनौले व अन्य खाद्य सामग्री कम रेट पर मिलने से उनको राहत मिलेगा। एक ओर जहां यूपी की सड़कों पर गड्ढों की भरमार है, वहीं हरियाणा में कम से कम इस परेशानी से निजात मिलेगी और देर तक भी अपने गांव आने जाने में असुविधा नहीं होगी। क्षेत्र के रामधन, जगरोशन, जयभगवान, देशपाल सिंह, अर्जुन सिंह, सतेंद्र सिंह, पीतम सिंह, हरदेवा, प्रभुदयाल, हरपाल सिंह आदि ने पुल के निर्माण की कवायद शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा पुल बनने से क्षेत्रवासियों के दिन भी बहुरेंगे और किसानों क ो अपनी फसल का सही समय पर सही रेट मिल सकेगा। विभागीय अधिकारियों ने कहा अगले माह से पुल के लिए तेजी से कार्य शुरू हो जाएगा और तीन वर्ष से पहले की पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed