फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अपने घरों को जलते देखते रहे बेबस लोग

अपने घरों को जलते देखते रहे बेबस लोग

Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
Baghpat
Baghpat Updated Fri, 19 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
चन्द्र मोहन शर्मा
विज्ञापन

बागपत। जल संरक्षण पर मैगसेसे अवार्ड विजेता राजेन्द्र सिंह के गांव डौला पर पहले करंट का ऐसा कहर टूटा कि तीन घरों के चिराग बुझ गए। भारी बवाल हुआ था हादसे के बाद लेकिन हादसों ने गांव का पीछा नहीं छोड़ा। अब बुधवार की रात गैस का टैंकर पलट जाने से ऐसी आग लगी कि 30 से ज्यादा घर देखते ही देखते जल गए। आधी रात तक हा हाकार मचा रहा। लोग आस पास के गांवों में भागते रहे। पुलिस पर गुस्सा उतारते रहे। लोगों के सामने ही उनके आशियाने जल रहे थे। और बेबसी ऐसी थी कि कुछ कर ही नहीं सकते थे। आग ऐसी नहीं थी कि बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई जा सके।
रात के 11.30 बजे जब आग लगी तो लोग गहरी नींद में सो रहे थे। सबसे पहले इरशाद की आंख खुली। उसके घर को आग ने घेर लिया था। पूरा परिवार छत से खेद की ओर कूदा। उसने ही शोर मचाया। इसके बाद तो पूरा गांव ही जग गया। दूर दूर तक आग की लपटें नजर आ रही थी।
विज्ञापन

)) इनके घर में आग लगी
मेहरदीन, कृष्ण, बॉबी, राजू, साबू, नसीम चाय वाला, रामवीर, वीरसैन, उस्मान मोबाइल वाला समेत 30 लोगों के घरों में आग लगी। इनके मकान सड़क के दोनों किनारे हैं। टैंकर मेहरदीन के घर के सामने पलटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

)) अगर टैंकर फट गया तो
बागपत। देर रात पुलिस और गांव के लोग यह सोचकर गहरे तनाव में रहे कि कहीं यह टैंकर फट न जाए। अगर ऐसा हो जाता तो बड़ा ही भीषण हादसा होता।
)) कितने लोगों की जान गई
बागपत। रात के एक बजे तक यह भी पता नहीं चल पाया कि अग्निकांड में कितने लोगों की जान गई? आग इतनी भीषण थी कि घंटों तक सिर्फ लपटें नजर आई। गैस टैंकर चालक और हेल्पर का कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

)) पानीपत से चार टैंकर चले
बागपत। इस हादसे के थोड़ी देर बाद पहुंचे एलपीजी गैस टैंकर चालक गुरचरण सिंह ने बताया कि वे चार लोग टैंकर लेकर पानीपत से चले थे। जिस टैंकर में आग लगी, उसका चालक बड़ी तेजी के साथ चल रहा था। वह आगे निकल गया।

कब क्या हुआ
-- 11.30 बजे - डौला में टैंकर पलटा, आग लगी
-- 11.35 बजे - लोगों के घरों में आग पहुंच गई
-- 11.45 बजे - लोग घरों को छोड़कर भागने लगे
-- 12.00 बजे - सिंघावली अहीर थाना पुलिस पहुंची
-- 12.30 बजे - पूरा गांव खाली करा लिया गया
-- 1.0 बजे - फायर ब्रिगेड न आने के चलते हंगामा
-- 1.20 बजे - फायर ब्रिगेड की पहली गाड़ी पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed