{"_id":"51-75445","slug":"Baghpat-75445-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"डौला के बवाल में अभी नहीं होगी गिरफ्तारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डौला के बवाल में अभी नहीं होगी गिरफ्तारी
Baghpat
Updated Tue, 19 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डौला में करंट से तीन युवकों के मौत के बाद हुए बवाल में पुलिस ने संगीन धाराओं में 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन सियासी दबाव के चलते अभी किसी की गिरफ्तारी के आसार नहीं हैं। पुलिस अफसर गिरफ्तारी में जल्दबाजी न दिखाते बहुत सोचकर एक-एक कदम बढ़ा रहे हैं। फिलहाल योजना यह बनी है कि 10-15 दिन तक जांच को ठंडे बस्ते में रखा जाए।
इसके बाद पहले बलवाइयों के नाम मालूम किए जाएं। फिर गांव के जिम्मेदार लोगों की मदद से उनकी गिरफ्तारी कराई जाए। पुलिस सिर्फ उन लोगों को ही पकड़ेगी, जो वीडियो कैमरा में बवाल करते साफ नजर आएंगे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अधिकारी बहुत टेंशन में हैं। एक ओर पुलिस का ही दबाव है कार्रवाई करने का है, दूसरी ओर सियासी दलों के नेता कह रहे हैं कि एक भी गिरफ्तारी नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि बवाल में सीओ एनपी सिंह को भी पत्थर लगा था। तीन सिपाही घायल हुए थे। बवालियों ने सीएचसी की दो एंबुलेंस तहस नहस कर दी थीं। रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर उसे रजवाहे में पलट दिया गया था। इसके अलावा दो कारों पर भी पथराव हुआ था। फिर भी पुलिस अधिकारी यह सोचकर कार्रवाई से बच रहे हैं कि कहीं माहौल फिर से न बिगड़ जाए। तीन युवकों से मौत से गांव में अभी भी गम का माहौल है। एसपी जितेन्द्र शाही का कहना है कि इस मामले में अभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।