{"_id":"51-75133","slug":"Baghpat-75133-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण से क्षेत्र के भट्ठा मालिकों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण से क्षेत्र के भट्ठा मालिकों में दहशत
Baghpat
Updated Sat, 09 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। बड़ा गांव मार्ग पर स्थित एमबीएफ ईंट भट्ठा मालिक दिल्ली निवासी प्रवीण मित्तल का दिन दहाड़ अपहरण किए जाने से दहशत जदा भट्ठा मालिकों ने पुलिस से तत्काल अपह्रत को बरामद कर सुरक्षा व्यवस्था मुकम्मल कराकर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। साथ ही विरोध में सड़कों पर उतर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
नगर के जंगल में बड़ा गांव मार्ग पर पश्चिमी दिल्ली के ज्योति नगर निवासी प्रवीण मित्तल का एमबीएफ ईंट भट्ठा है। भट्ठे से दिल्ली घर लौटते समय दिन दहाड़े बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया। अपहरण की सूचना से भट्ठा कारोबारियों के साथ ही अन्य व्यापारियों में भी दहशत हो गई। नगर क्षेत्र के जंगल के ईंट भट्ठा मालिक राजेश सिंह, चक्रसेन सिंघल, राजकुमार गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, प्रकाश चंद, देवेंद्र आदि ने प्रवीण मित्तल के अपहरण पर आक्रोश जताते हुए कहा क्षेत्र में अपराधियों का बोल बाला होकर रह गया है। व्यवसाय करना व्यापारियों के बूते से बाहर की बात है। मौजूदा हालात में यहां पर कोई भी व्यापार करना मुश्किल है। पुलिस प्रशासन भट्ठा व्यापारियों की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। पुलिस पर अपराधी हावी हैं। अब वह इन हालातों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि तत्काल भट्ठा कारोबारी प्रवीण को पुलिस बरामद कर बदमाशों को पकड़ तक कठोर कार्रवाई नहीं करेगी तो सभी भट्ठा मालिक सड़कों पर उतर पुलिस के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।