{"_id":"51-57830","slug":"Baghpat-57830-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस महीने मिल सकते हैं लैपटॉप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस महीने मिल सकते हैं लैपटॉप
Baghpat
Updated Sat, 01 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। लैपटॉप का इंतजार कर रहे छात्रों को यह सौगात इसी माह मिल सकती है। जिले में 500 से ज्यादा लैपटॉप आ चुके हैं। डीएम ने मीटिंग में जल्द से लैपटॉप वितरण के लिए जगह तय करने को कहा है।
कलक्ट्रेट में हुई मीटिंग में डीएम हर्ष तन्खा ने अधिकारियों तीनों तहसीलाें के अधिकारियों को लैपटॉप वितरण के लिए जगह का चयन करने के निर्देश दिए। डीआईओएस उदयभान सिंह ने बताया कि बैठक में बड़ौत के एसडीएम राजेंद्र सिंह एवं तहसीलदार को, खेकड़ा में एसडीएम नेहा शर्मा तथा बागपत में एसडीएम, एडीएम सुरेंद्र राम एवं डीआईओएस को स्थान के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बागपत में रिजर्व पुलिस लाइन, गेटवे स्कूल, क्रिस्तु ज्योति पब्लिक स्कूल तथा एसपीसी डिग्री कॉलेज का निरीक्षण कर स्थान का चयन करना है। फिलहाल शासन की ओर से जनपद में लैपटॉप वितरण के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। शनिवार को स्थान का चयन कर कार्यक्रम के लिए चयनित किया जाएगा। इसके उपरांत शासन से जैसे भी निर्देश मिलेंगे, उनके अनुरूप कार्य किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि जून माह में 12वीं पास छात्रों को लैपटॉप मिल जाएंगे। प्रशासन की ओर से लैपटाप के लिए पात्र पाए गए छात्रों के बारे में डिटेल भी तैयार की जा रही है।