फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दुष्कर्मी बाप ने तो सड़क पर ला दिया

दुष्कर्मी बाप ने तो सड़क पर ला दिया

Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
Baghpat
Baghpat Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागपत। अगर वो चुप रहती तो उसका बाप उसकी आबरू लूटता रहता, उसने मुंह खोल दिया, तो उसके साथ उसकी दो बहनों पर भी मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। मां तो पहले ही नहीं थी, और बाप जेल चला गया। सिर छिपाने को एक छत है, लेकिन यह भी छिनने वाली है। बाप इसे बेच चुका है। फिलहाल इन बदनसीब बहनों को इनकी मौसी ने सहारा दे रखा है, लेकिन मौसी की भी हिम्मत जवाब देने लगी है। उसने एसपी ऑफिस में अपनी मजबूरी इस तरह बयां की, मेरे पति को कैंसर है, मैं तीन लड़कियों का बोझ नहीं उठा सकती।
विज्ञापन

ये तीनों लड़कियां शहर की ही रहने वाली हैं। इनका शराबी पिता सबसे बड़ी बहन के साथ दुष्कर्म करता था। वह दो साल तक तो चुप रही, लेकिन 20 दिन पहले उसने जुबान खोल दी और पुलिस को सब बता दिया। इस पर पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। वह फिलहाल जेल में है। वह इतना जालिम निकला कि जेल जाने से पहले ही वह मकान भी बेच गया।
विज्ञापन

इन बदनसीब बहनों को इसका पता अब चला है। इन्हें इनकी मौसी ने सहारा दे रखा है। जैसे ही उसे मकान बिकने का पता चला, उसके भी पैरों तले जमीन खिसक गई। वह गुरुवार को बलात्कार पीड़ित लड़की को लेकर एसपी ऑफिस पहुंची। उसने कहा कि वह तीन लड़कियों का बोझ नहीं उठा सकती। उसके पति को कैंसर है। इस पर एसपी लव कुमार ने थाना बागपत एसओ को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी की। उनकी भी समझ नहीं आया कि इन बदनसीब लड़कियों की मदद कैसे की जाए? इस जिले में ऐसी कोई संस्था भी नहीं है जो बेसहारा बेटियों को सहारा दे दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed