{"_id":"51-45756","slug":"Baghpat-45756-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ के पास पहुंचे कालेज प्रबंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ के पास पहुंचे कालेज प्रबंधक
Baghpat
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कालेज प्रबंधक ने जिला समाज कल्याण अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी शिकायत सीडीओ से की है। उनका कहना है कि जिला समाज कल्याण अधिकारी ने उन्हें नोटिस भेजकर छात्रों की शुल्क वापस करने से रोका था। जब उन्होंने फीस वापस नहीं की तो उनके खिलाफ जांच बैठा दी गई। उन्होंने सीडीओ के समक्ष नोटिस भी पेश किया।
खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज आफ एजूकेशन के प्रबंधक मुकेश जैन ने आरोप लगाया कि समाज कल्याण विभाग ने उन्हें नोटिस भेजकर प्रतिपूर्ति शुल्क के वितरण पर रोक लगा दी है तथा रिकवरी के लिए कहा है। ऐसे में यदि छात्रों को प्रतिपूर्ति शुल्क दे दिया जाए तो वह रिकवरी कहां से कराएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग का एक अकाउंटेंट एवं समाज कल्याण अधिकारी ने उन्हें गाजियाबाद बुलाकर प्रतिपूर्ति शुल्क आधा-आधा करने के लिए कहा, उन्होंने मना भी किया, बाद में पांच लाख रुपये की डिमांड कर डाली। ऐसे में वह पैसे दें अथवा प्रतिपूर्र्ति शुल्क वितरित करें अथवा विभाग को वापस कर दें। उन्होंने कहा कि इस मामले में वह कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस संबंध में समाज कल्याण अधिकारी गौतम कुमार का कहना था कि उन पर लगाए आरोप गलत हैं। जांच से घबराकर उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं।