{"_id":"51-45754","slug":"Baghpat-45754-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी की गाड़ी पलटी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी की गाड़ी पलटी, तीन घायल
Baghpat
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागपत। हरियाणा से आ रही लग्जरी कार को पकड़ते समय आबकारी विभाग की गाड़ी कार की साइड लगने से पलट गई। गाड़ी में सवार दो सिपाही और शराब की कंपनी का एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया।
निवाड़ा पुलिस चौकी पर आबकारी विभाग की टीम और शराब की कंपनी के लोग, मंगलवार की शाम वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। शाम करीब पांच बजे हरियाणा की ओर से एक कार तेज गति से आ रही थी। उन्होंने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक कार को लेकर फरार हो गया। उन्होंने कार को पकड़ने के लिए गाड़ी से पीछा किया। कार ने आबकारी विभाग की गाड़ी को चौकी से मात्र 150 मीटर दूर साइड मार दी। जिससे गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सवार सिपाही अशोक कुमार, सतेंद्र चौहान के अलावा शराब की कंपनी का कर्मचारी सुरेंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को बागपत सीएचसी पर भर्ती कराया। घायल सतेंद्र चौहान की हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया।
मार्ग पर लगा जाम
घटना के बाद गौरीपुर मोड़-बहालगढ़ मार्ग पर जाम लग गया। सड़क के दोनाें ओर वाहनों की लाइन लग गई। निवाड़ा चौकी पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।