{"_id":"51-45579","slug":"Baghpat-45579-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर में उड़ा ले गया दुल्हन को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर में उड़ा ले गया दुल्हन को
Baghpat
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दाहा। बोपरा गांव में दुल्हन को लेने के लिए जैसे ही हैलीकॉप्टर उतरा तो वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ ही क्षणों में दूल्हा, दुल्हन को लेकर उड़ गया।
गांव में रविवार को रुखसाना पुत्री शब्बीर का निकाह उस्मान पुत्र सूबेद्दीन पसौंड़ा गाजियाबाद के साथ हुआ। दूल्हे की इच्छा थी कि वह दुल्हन को हैलीकॉप्टर से लाएगा। रविवार की सुबह बारात बोपरा गांव पहुंची। जब सारी रस्म पूरी हुई तो उसी समय बोपरा गांव में उड़नखटोला दुल्हन लेने पहुंच गया। हैलीकॉप्टर आने की सूचना पर आसपास के गांवों के लोग भी पहुंच गए। हैलीकॉप्टर के चालक सुमित ने बताया कि इसका समय एक बजे से तीन बजे तक तय है और 90 हजार रुपये प्रति घंटा के हिसाब से यह तय हुआ है। जैसे ही निकाह की रस्में पूरी हुईं तो दूल्हा दुल्हन को हैलीकॉप्टर में बैठाकर ले गया।