फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बीवी न मिली तो लोगों पर हमला

बीवी न मिली तो लोगों पर हमला

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Baghpat
Baghpat Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागपत। ससुराल वालों ने बीवी नहीं भेजी तो मेरठ के एक युवक ने पुराना कस्बा में उत्पात मचाना शुरू कर दिया। उसने कई लोगों के साथ मारपीट की तथा वाहनों में तोड़फोड़ कर डाली। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह पुलिस के पीछे भी पत्थर लेकर दौड़ पड़ा। लोगों ने युवक की कोतवाली पर शिकायत की।
विज्ञापन

मेरठ के खैरनगर के रहने वाले जाहिद उर्फ काला की शादी पुराना कस्बा के देशराज मोहल्ला निवासी एक युवती से दो साल पूर्व हुई थी। दोनों के बीच विवाद चल रहा है। युवती मायके में रह रही है। युवक अपनी पत्नी को ले जाना चाहता है, लेकिन उसके ससुरालवाले भेजने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके कारण जाहिद 15 दिन से पुराना कस्बे में ही रह रहा है। उसने यहां आतंक मचा रखा है। वह लोगों के साथ मारपीट करता है। उसने पुराना कस्बा निवासी आरिफ को धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया। इसके अलावा भी कई लोगों से मारपीट कर चुका है। इतना ही नहीं उसने बल्ला साहनी, जुनैद, सद्दाम, राशिद की बाइक में भी तोड़फोड़ कर डाली है। लोगों ने उसकी शिकायत पुराना कस्बा के चौकी पुलिस से की। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक पुलिस के पीछे भी पत्थर लेकर दौड़ पड़ा। जिससे पुलिस कर्मी उसे नहीं पकड़ सके। परेशान लोगों ने मामले की जानकारी चेयरमैन राजूद्दीन और कोतवाली पुलिस से की। चौकी प्रभारी का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। युवक मंदबुद्धि प्रतीत होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed