फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कातिल निकला तीन भट्ठों का मालिक

कातिल निकला तीन भट्ठों का मालिक

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Baghpat
Baghpat Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बागपत। तीन ईंट भट्ठों का मालिक... करोड़ों की दौलत ... लेकिन हाथ खून से सने हुए। यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है दलित युवती पूजा की हत्या का। पुलिस के मुताबिक पूजा जिस भट्ठे पर काम करती थी, उसी के मालिक ने उसे मौत के घाट उतारा है। पहले उसे शादी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया। जब वह शादी की जिद पर अड़ गई तो पीछा छुड़ाने को उसे ठिकाने लगा दिया। भट्ठा मालिक और उसके मामा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पूजा शामली के कांधला थाना के सुन्ना गांव की रहने वाली थी। उसकी गोली लगी लाश गत नौ नवंबर को बिनौली के सिरसली गांव में पड़ी मिली थी। तब उसकी शिनाख्त नहीं हुई थी। उसके साथ पर पीएसके लिखा हुआ था। बाद में शिनाख्त होते ही हत्या के रहस्य से परदा उठने में देर नहीं लगी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वह अपने पिता ऋषिपाल के साथ डांगरोड के ईंट भट्ठे पर काम करती थी। कांधला के भारसी गांव निवासी इसी भट्ठे के मालिक राजीव ने प्यार का नाटक कर उसे फरेब के जाल में फंसा लिया। दोनों 29 अगस्त को फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा के पिता ने राजीव के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया, लेकिन जब वह लौटी तो उसने मजिस्ट्रेटी बयान में अपनी मर्जी से जाने की बात कही। इसके बाद दोनों 30 सितंबर को फिर चले गए। पूजा उस पर शादी का दबाव बना रही थी। राजीव पहले से शादीशुदा होने के चलते उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। उसने पहले सिरसली गांव के अपने मामा बालेंद्र से कहकर उसकी सिरसली के ही एक युवक से शादी तय कराई, लेकिन पूजा ने राजीव के साथ ही शादी की जिद पकड़ ली।
एसपी लव कुमार ने बताया कि राजीव और बालेंद्र ने सिरसली के जंगल में पूजा की हत्या कर दी। बालेंद्र ने उसके हाथ पकड़े और राजीव ने उसके सिर में गोली मार दी। उसके कपड़े इसलिए उतार दिए गए ताकि पुलिस रेप और मर्डर का मामला समझे। पुलिस ने राजीव और बालेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक मोटरसाइकिल, लाइसेंसी रिवाल्वर और चार कारतूस बरामद किए गए हैं।


तू ही क्यों नहीं मार देता मुझे
बागपत। पुलिस पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि जब बालेंद्र ने पूजा का गला दबाया तो वह राजीव से जोर से बोली कि अगर मेरी जान ही लेनी है तो तू मुझे अपने हाथ से क्यों नहीं मारता। इस पर राजीव ने रिवाल्वर से उसके सिर में गोली मार दी और बोला, ले तेरी अंतिम इच्छा तो पूरी कर ही दी।

करोड़पति कातिल
)) राजीव के डांगरोड, खेड़ा हटाना और ऊंचा गांव में ईंट भट्ठे हैं।
)) 32 साल का राजीव शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं।
)) वह पूजा को एक साल से शादी का झांसा दे रहा था।
)) वह पूजा की शादी सिरसली के एक युवक से कराना चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed