{"_id":"51-45339","slug":"Baghpat-45339-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के घर फायरिंग, दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के घर फायरिंग, दहशत
Baghpat
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर गांव के प्रधान मनोज के घर पर गुरुवार सुबह 11 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। प्रधान ने एक कोने में दुबककर किसी तरह जान बचाई। वारदात से उनका पूरा परिवार इतनी दहशत में आ गया कि जान खतरे में देख प्रधान ने शाम को पंचायत बुलाकर पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। प्रधान का कहना है कि उन्हें अपनी और अपने बच्चों की जान प्यारी है। ऐसी प्रधानी किस काम की, जिसमें हर पल ही जान पर खतरा मंडराता हो।
ग्राम प्रधान मनोज प्रजापति ने घटना में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें से एक राहुल लूट के मामले में हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा है। आरोप है कि राहुल ने सुबह नौ बजे प्रधान को फोन करके सरकारी ट्यूबवेल पर आने को कहा। बकौल प्रधान, उन्होंने यह कहकर टाल दिया कि वे अपने घर पर बीपीएल के राशन कार्ड बना रहे हैं। इस पर राहुल ने फोन पर ही जान से मारने की धमकी दी।
इसके ठीक दो घंटे बाद वह अपने साथियों के साथ प्रधान के घर पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। प्रधान एक कोने में दुबक गए। उनका परिवार बुरी तरह सहम गया। आस पास के लोग भी दहशत में आ गए। प्रधान के घर उस समय ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार भी मौजूद थे। प्रधान ने राहुल, प्रमोद, सेविन और राजू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चारों के घर दबिश दी। एक के घर से मोटरसाइकिल बरामद की गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि चारों जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
उधर, गुरुवार की शाम गांव में इस मामले को लेकर हुई पंचायत में प्रधान मनोज ने बताया कि आरोपी राहुल उससे अपनी मर्जी से काम कराना चाहता है। काम न करने पर जान से मारने की धमकी देता है। इसलिए वह प्रधानी से इस्तीफा दे रहे हैं। शुक्रवार को अपना त्याग पत्र अधिकारियों को सौंप देंगे। पंचायत में कंवरपाल, अमरपाल, रामफल, समेसिंह, सतेंद्र, सुरेंद्र, डा.रामफूल मौजूद थे।
तोड़फोड़ का आरोप लगाया
चांदीनगर। प्रधान के घर फायरिंग के आरोपियों के घर दबिश देने गई पुलिस पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। इन आरोपियों के परिजनों ने मीडिया को बताया कि पुलिस ने दबिश के नाम पर उनके घर में सामान तोड़ दिया। यह भी आरोप है कि पुलिस वाले बदसलूकी से पेश आए।