फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   95 resource persons will be appointed to make women self-reliant

Baghpat News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए नियुक्त होंगी 95 रिसोर्स पर्सन

Thu, 22 May 2025 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 22 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
95 resource persons will be appointed to make women self-reliant
- परीक्षा पास करने पर नियुक्त होंगी बीआरपी-डीआरपी
विज्ञापन

- महिलाओं का ज्ञान एवं कौशल निखारने का करेंगी काम
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हजारों महिलाओं को गरीबी से मुक्ति दिलाकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम तेज होगा। इसके लिए 95 बीआरपी तथा डीआरपी नियुक्त होंगी। यह महिलाओं के ज्ञान और कौशल काे निखारने का काम करेंगी।
बागपत में छह हजार स्वयं सहायता समूहों की 60 हजार महिला सदस्य हैं। इनमें काफी महिलाएं स्वरोजगार कर रहीं हैं, मगर काफी महिलाएं बेरोजगार हैं। काफी बेरोजगार महिलाओं में स्वरोजगार करने का जज्बा भी है, लेकिन सही जानकारी नहीं होने की वजह से कारोबार नहीं कर पा रहीं।
विज्ञापन

इनकी स्वरोजगार की राह आसान करने के लिए अब उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रत्येक ब्लॉक पर 14 बीआरपी यानी कुल 84 बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन) व 11 डीआरपी (डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन) नियुक्त की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिलाओं की बीआरपी तथा डीआरपी पदों के लिए नियुक्ति होंगी। नियुक्ति के बाद इन्हें कार्य करने का प्रशिक्षण मिलेगा। इसके बाद बीआरपी तथा डीआरपी स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं का प्रशिक्षण देंगी।
महिलाओं काे दुग्ध उत्पादन, ब्यूटी पार्लर, जैविक सब्जी एवं अन्न उत्पादन तथा व्यापार यानी मनपसंद क्षेत्र में रोजगार करने की मुकम्मल जानकारी देंगी। सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनका लाभ उठाने की जानकारी देने का कार्य भी करेंगी। बीआरपी को प्रति व्याख्यान 750 रुपये तथा डीआरपी को प्रति व्याख्यान 2500 रुपये पारिश्रमिक मिलेगा।

---------
स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार कराकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए बीआरपी तथा डीआरपी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। लिखित परीक्षा के आधार पर इनका चयन होगा। - अखिलेश कुमार चौबे, उपायुक्त, उप्र ग्रामीण आजीविका मिशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed