फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   25 को होने वाली महापंचायत की रणनीति बनाई

25 को होने वाली महापंचायत की रणनीति बनाई

Sun, 24 Feb 2019 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
25 को होने वाली महापंचायत की रणनीति बनाई
बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव में किसानों की बैठक में गन्ना भुगतान की समस्याओं पर विचार किया और 25 फरवरी को तहसील में होने वाली महापंचायत में आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में राजगुरु ने कहा कि किसानों को विद्युत बिल जमा करने की 31 मार्च 2019 तक ओटीएस की सुविधा दी, परंतु जब किसान बिल जमा कराने जाता है तो किसान को उल्टा सीधा बिल बनाकर दिखाया जाता है और किसान के पूछने पर कंप्यूटर ही बिल बताता है, यह कहकर टरका दिया जाता है। किसान का जो मूल बिल बनता है, उसे अधिक दिखाकर 30 प्रतिशत जमा करा दिया जाता है जो किसान के साथ धोखा है। चौधरी बिरेंद्र सिंह ने कहा कि पुलवामा में हमारे वीर जवानों पर धोखे से आतंकियों ने हमला किया, जिससे हमारे जवान शहीद हुए लेकिन भारत सरकार ने उन जवानों के लिए राष्ट्रीय शोक के लिए एक दिन की भी घोषणा नहीं की। जिन वीर जवानों के साये में हम चैन की नंीद सोते हैं, उनकी पेंशन समाप्त कर दी। वीरों की पेंशन तुरंत लागू की जाए। संजीव गुराना ने कहा कि 25 फरवरी को किसानों की समस्या को लेकर तहसील में पंचायत है। इसमें गन्ना भुगतान, आवारा गोवंश, विद्युत और गन्ना भुगतान आदि समस्याएं उठाई जाएगी। इसकी अध्यक्षता चंदर सिंह ने की। इसमें बलजोर सिंह आर्य, राममेहर, ब्रजपाल सिंह, चौधरी सुभाष, रामफल, जगदीश, नरेश पाल आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed